सोनपुर पंचायती राज बिहार पटना के आदेशानुसार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश संख्या 60 32/ 30.6.22 के तहत बिहार के विभिन्न प्रखंडों के पंचायती राज पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया है । इसी आदेश में सोनपुर पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार को जलालपुर सारण जबकि चंद्र भूषण सिंह गोपालगंज को सोनपुर में स्थांतरण किया गया है। सभी पदाधिकारी को अविलंब नव पदस्थापित प्रखंड कार्यालय के जिला पंचायती राज पदाधिकारी के समक्ष योगदान करने का सुनिश्चित आदेश दी गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पठन पाठ के समय सारणी में बदलाव कर दिया गया है अब प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य 1 जुलाई से 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा वही आज प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन के समय सारणी बदलाव के साथ ही कक्षाएं शुरू की गई। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

दरौंदा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव एवं चौक चौराहों पर शराब पीने एवं बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया।इस दौरान दरौंदा पुलिस ने शराब पीने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में सूत्रों का कहना था । डीएसपी पोलस्त कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया गया । जिसमे थाना क्षेत्र के बगौरा बाजार के पास मशीन के माध्यम से अल्कोहल की जांच मुंह मे सटा कर किया गया । जिसमें तीन लोग गिरफ्तार किए गए गिरफ्तार आरोपी रसूलपुर थाना क्षेत्र के इटहरी गांव के गणेश यादव के लड़का ओमप्रकाश यादव , ललन यादव के चंदन कुमार यादव , प्रेमनाथ यादव के लड़का बैजू कुमार है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

दरौली में सरयू नदी के जल स्तर बढ़ने से लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में कटाव हो रहा है। लेकिन कटाव होने के बावजूद अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं, और ना ही कोई कटाव रोधी कार ही करवाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में अभी से ही भय का माहौल बना हुआ है। सुनने के लिए क्लिक करें।

बिहार राज्य के सिवान जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मत्वपूर्ण योजना नल- जल योजना दरौली प्रखंड के हरनाटांड़ पंचायत के पकवलिया गांव के वार्ड नंबर तीन में बुरी तरह फेल हो चुकी है। इस योजना का लाभ स्थानीय लोगो और वार्ड के लोगो को नहीं मिल रहा है। कई महीने से नल जल योजना चालू नहीं होने से इस महादलित बस्ती के लोगो को काफी मसक्कत करना पड़ रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हसनपुरा।प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ राजेश्वर राम के अध्यक्षता में विस 108 व 109 के सभी बीएलओ के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।इस दौरान जिला से आये मास्टर ट्रेनर डीआरडीए कार्यालय के कार्यपालक सहायक संतोष कुमार ने उपस्थित सभी बीएलओ को गरुड़ एप्प के बारे में एक दिवसीय ट्रेनिंग देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग के लिए गरुड़ ऐप लॉन्च किया है।ताकि चुनाव कार्य तेजी,स्मार्ट,पारदर्शी और समय पर पूरा हो सके।गरुड़ ऐप के माध्यम से बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों से केंद्र के अक्षांश और देशांतर जैसे डेटा के साथ मतदान केंद्रों की तस्वीरें और स्थान की जानकारी अपलोड करेंगे। ऐप कागजी कार्रवाई को कम करने में भी मदद करेगा।अब वोटरों की समस्या को दूर करने व उनके आवेदन को ऑन द स्पॉट ऑनलाइन करने का कार्य गरुड़ ऐप के माध्यम से होगा।पहले वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने व सुधार आदि के लिए प्रपत्र 6, 7, 8 या 8 (क) में आवेदन देना होता है।ऑनलाइन प्रक्रिया के बावजूद अधिकतर लोग अपने बूथ पर बीएलओ को हार्ड कॉपी में आवेदन जमा करते थे।ऐसे में निर्वाचन आयोग के पेपर लेस व्यवस्था के तहत गरुड़ मोबाइल ऐप एक बेहतर कदम है।इस ऐप के माध्यम से बीएलओ को अब ऑफलाइन कागज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। बीएलओ ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन व ऑफलाइन आए आवेदन को कार्यालय की ओर से वेरिफिकेशन के लिए हार्ड कॉपी दिया जाता था, मगर अब इस ऐप के शुरू होने से इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।मौके पर प्रधान सहायक अखिलेश्वर मिश्र,नाजिर रामबालक कुमार,कार्यपालक सहायक विजय कुमार,अकीबुल हक,विकास कुमार सिंह,अब्दुर्रहमान अंसारी,बीएलओ देवानंद कुमार,जमन रिजवी,मनोज कुमार राम,बबन कुमार यादव,वशिष्ठ यादव, अनिरुद्ध राम,आशा देवी,तफज्जुल बेगम,तरन्नुम आरा,विना देवी,विद्यावती कुशवाहा आदि सहित अन्य प्रखण्डकर्मी उपस्थित रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने वाले आंदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के 1854 पेंशन धारी अभी तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराए हैं जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में वे लोग योजना से वंचित रह जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांक के सहायक निर्देशक हिमांशु पांडे ने बताया कि सरकार द्वारा 30 जून 2022 तक जीवन प्रमाणीकरण कराने का अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। बावजूद लगभग 1854 लाभुक जीवन प्रमाणीकरण कराने के लिए प्रमाण पत्र नहीं जमा किए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

असांव थाना के फाजिलपुर गांव में बीते रविवार की रात हरेंद्र भगत और बलिराम भगत के घर हुई लाखों की चोरी के घटना घटित हुए आज 5 दिन हो गए बावजूद पुलिस चोरो को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। इस मामले में पीड़ित गृहस्वामी की पत्नी श्रीमती देवी ने स्थानीय थाना में अज्ञात बादमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आपको बतादें कि थाना क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी हरेंद्र भगत व बलिराम भगत के घर बीते रविवार की देर रात्रि चोरों ने निशाना बनाया. इस दौरान तकरीबन एक लाख नगद समेत 12 लाख की संपति की चोरी कर असानी से भाग निकले।आधी रात को जब घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे. तभी अज्ञात बादमाश दक्षिण दिशा से पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गये. फिर सिढी के सहारे आंगन में प्रवेश कर गये। संपत्ति की चोरी कर ली।इस संबंध में थाना ध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकनों पर छापेमारी कर रही है। जल्द इस मामले में चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी

असांव थाना क्षेत्र के बारी टोला गांव में सीआईएसएफ जवान रमेश यादव के घर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर जवान के बड़ॆ भाई हरिशंकर यादव ने असांव थाना में आवेदन देकर चोरी की सामान बरामदगी की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 28 जून की रात दर्जनों की संख्या में चोर पीछे के रास्ते से हमारे घर में घुस गए और तीन कमरों का ताला तोड़कर 25000 नगद गले का हार, कान का कुंडल,नाक का नथुनी, पायल, मंगलसुत्र लॉकेट कपड़ा समेत ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आंदर क्षेत्र के प्राथमिक माध्यमिक तथा उच्च विद्यालय के समय सारणी में शिक्षा विभाग द्वारा परिवर्तन कर दिया गया है ।1 जुलाई से सभी विद्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए आंदर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी विद्यालय अप्रैल माह से जून माह तक सुबह 6:30 से 10:30 तक विद्यालय संचालित हो रहा था। अब समय परिवर्तन के बाद सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।