विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें
सोनपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना हुआ शुरू उपभोक्ता जितना के रिचार्ज करेगे उतना विधुत उपयोग करेगे सोनपुर --- सोनपुर नगर पंचायत में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य शुक्रवार को गाय बाजार के अंग्रेजी बाजार के विभिन्न उपभोक्ताओं के यहां जाकर विधुत विभाग के एसडीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह व जेई हरेराम नरायण ,कुमार तेजस्वी,सुनील कुमार ,बबन सिंह, ने पहुँच कर प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य आरम्भ कर दिया । इस बात की जनकारी देते हुए विधुत विभाग के एसडीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सोनपुर क्षेत्र के सभी विधुत उपभोक्तओं के यहां तीन महीनो के भीतर सभी पुराने मीटर को बदल दिया जाएगा नये प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा । प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को विधुत बिल में गड़बड़ी से निजात मिलेगी साथ ही अक्सर देखा जाता है कि उपभोक्ताओं दोवरा मीटर रीडर पर आरोप लगाया जाता है की रिडर दोवरा बिल गड़बड़ किया गया, अपने मीटर की निगरानी खुद मोबाइल aap पर देख सकेंगे , समयानुसार अपना विधुत के उपयोग करेगे जिससे विधुत के खर्च कम व पैसे की बचत होगी । जितना पैसा के रिचार्ज करेगे उतना के विधुत के उपयोग करेगे । प्रीपेड स्मार्ट स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ता को बिजली बिल नही प्राप्त होगा। क्योंकि रिचार्ज करने पर बिजली बिल की जरूरत ही नहीं होगी।जब बिजली का बिल नहीं आएगा तो उसे भरने के लिए आपको बिजली केंद्र के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं होगी।
Transcript Unavailable.
विद्युत चोरी करने के आरोप में उपभोक्ताओं के उपर सोनपुर थाने में विद्युत विभाग ने किया एफ आई आर सोनपुर- सोनपुर विद्युत विभाग के जेई हरेराम नरायण,कुमार तेजस्वी,रंजीत कुमार ने सोनपुर नगर पंचायत के बर्बटा बाजार के स्व चंद्र प्रकाश सिंह के पुत्र सूर्य प्रकाश सिंह के घर पर छपमारी कर देखा कि अपने घर में मेन सर्विस वायर से मीटर के पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत का उपयोग अवैध रूप से कर रहे थे । जिसे छापामारी के दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गए । इससे विद्युत विभाग के 46792 रुपैया का क्षति हुई है। इस पर कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जेई हरे राम नारायण ने शुक्रवार को सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
सोनपुर जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को वैशाली जिले के बेलसर से गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने शुक्रवार को बताया कि 5 जून को एक यात्री के मोबाइल चोरी कर फरार हो गया था इसके लेकर गुप्त सूचना व मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान वैशाली जिले के बेलसर ओपी के कन्नौजी गांव के राजनाथ राय के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार कर उसे रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत करने के उपरांत उसे छपरा शुक्रवार को जेल भेज दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ट्रैन से जीआरपी ने लावारिस हालत में अग्रेंजी शराब को किया बरामद सोनपुर -- सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पवन एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची वैसे ही बोगी की तलाशी ली गई जहां तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने शुक्रवार को बताया कि पवन एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी की तलाशी के दौरान 63 पीस अंग्रेजी शराब 180ml के ऑफिसर चॉइस लावारिस हालत में बरामद किया गया है ।
हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा के छोटका टरीला गांव में आमजनता का रास्ता अतिक्रमण करने की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने हसनपुरा अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को शुक्रवार को आवेदन दे किया गया।टरीला के समस्त ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से सीओ श्री कुमार को बताया कि निवेदन पूर्वक कहना है कि हम लोग के घर जाने वाला रास्ता गैरमजरूआ बिहार सरकार का रास्ता है जिसपर वर्षों से हम लोगों के बाप,दादा तथा हम लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं।इसी रास्ता को थानाक्षेत्र के टरीला निवासी स्व०सीता यादव के पुत्र जीगन यादव व स्व०सुरेश यादव के पुत्र उमेश यादव पिता स्व.सुरेश यादव के द्वारा इस रास्ते को अतिक्रमण कर दिया गया है हम ग्रामीण जनता को आने जाने में बहुत ही परेशानी हो रही है।कभी भी उक्त जमीन के लिये वाद विवाद हो सकता है।क्योंकि अतिक्रमणकारी का नियत मारपीट करने का है।जिससे गांव में कभी भी तनाव पैदा हो सकता है।इस संदर्भ में अंचलाधिकारी ने कहा उक्त जमीन का जांच किया जाएगा।
इसुआपुर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान • जब्त की गई 500 लीटर अंग्रेजी गुरुवार को थाना परिसर में विनष्ट की गई । मौके पर इसुआपुर के सीओ पुष्कर कुमार तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार राम मौजूद थे ।
इसुआपुर थाना क्षेत्र में कोचिंग इंस्टिटयूट में पढ़कर अपने चर साइकिल से लौट रही छात्रा को घेर कर बाइक सवार एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की । पीड़िता द्वारा रोने चिल्लाने पर समीप में खेतो में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और युवक को पकड़ कर इसुआपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी । ग्रामीणों ने आरोपित युवक को मौके पर पहुंची थाना पुलिस को सौंप दिया । इस मामले में पीड़िता ने थाना पुलिस को आरोपित सहवां गांव निवासी चंदन कुमार गुप्ता पिता विजय गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायती आवेदन दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर पुलिस ने सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक स्थित पेट्रोल पंप के पास हाजीपुर की ओर से आ रही शराब से लदे बोलेरो को जप्त करते हुए पुलिस ने चालक व खलासी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गोविंदचक पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से शराब एक दर्जन कार्टून में यूपी निर्मित 180ml के 1893 पीस डाटा पैक व 8 पीएम ब्रांड के अंग्रेजी बोलेरो से हाजीपुर से छपरा की ओर जा रहे बोलोरो को गोविंदचक पेट्रोल पंप के नजदीक पुलिस ने जप्त करते हुए मौके पर बोलेरो चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार बोलोरो चालक वैशाली जिले के राजापाकर के मुकेश कुमार सहनी खलासी विष्णु कुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
