दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर बाबूलाल सिंह के टोला से चोरो ने दरवाजे से अपाची बाइक चोरी कर ली।जलालपुर निवासी शैलेश सिंह ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि गुरुवार को रात दरवाजे पर बाइक खड़ी कर सोने चला गया । सुबह देखा कि दरवाजे पर लगी बाइक नही है । काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
असांव थाना क्षेत्र के दुदही टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई।इस मामले में पिडिता सुनिता देवी ने आवेदन देकर गांव के हि लीलावती देवी समेत 6 लोगों को लोगों को नामजद किया है।अपने दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि हमारे भूमि पर कब्जा किया जा रहा था।जिसका विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है
एसबीआई के स्थापना दिवस के अवसर पर आंदर प्रखंड के पतार राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक पतार के सौजन्य से शाखा प्रबंधक विवेक विशाल तथा स्कूल के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार सिंह के द्वारा पौधारोपण किया गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक का 67 वा वार्षिकोत्सव 1 जुलाई को मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया है।। मौके पर शिक्षक रामसागर सिंह मीना कुमारी पुष्पा कुमारी आदि रही। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में जिला के पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यपालक सहायक ओम प्रकाश यादव की उपस्थिति में सभी बीएलओ को गरूड़ एप का प्रशिक्षण दिया गया। सभी बीएलओ को इस एप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कार्यपालक सहायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र का अब गरुड़ एप के माध्यम से भौतिक सत्यापन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय में अब किसी भी मतदान केंद्र की स्थिति का पता आसानी से लगाया जा सकता है। किस मतदान केंद्र पर क्या समस्या है, यह जानकारी निर्वाचन आयोग के पास भी उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान गरूड एप्प साफ्टवेयर को आपडेट किया गया।तथा मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी बीएलओ को मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने, मतदान केंद्र सुधार तथा मतदाता का नाम सुधारने का प्रशिक्षण दिया। मौके पर बीएलओ राम प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह वीरेंद्र बैठा, सतीश कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर बिहार में शुक्रवार यानी 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बनी सामग्री, पॉलीथिन के बैग और थर्मोकोल के प्लेट-कटोरी की बिक्री नहीं होगी। एक जुलाई से पूरे देश में इस पर प्रतिबंध लागू हो गया है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से इन सभी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। यानी कि आप बाजार में सामान लेने जाएं, तो घर से कपड़े या जूट का थैला लेकर निकलें। क्योंकि दुकानों और सुपरमार्केट में पॉलीथिन के कैरी बैग नहीं मिलेंगे। रोक के बावजूद अगर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करेगा तो एक लाख रुपये तक के जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान किया गया है।आदेश के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर रोक रहेगी। विभाग की तरफ से इस संबंध में 6 महीने पहले 16 दिसंबर को ही अधिसूचना जारी कर दी गई थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
*कार्य के दौरान सतर्क रहते हुए संरक्षा सुनिश्चित करने वाले कर्मियों को मंरेप्र द्वारा किया पुरस्कृत सोनपुर: --रेलवे का परिचालन पूरी तरह संरक्षा के मानकों के तहत हो और यह यात्रियों के लिए पुरी तरह सुरक्षित हो सके इसके लिए सोनपुर मंडल का संरक्षा विभाग लगातार प्रयासरत रहता है। इसके लिए समय समय पर रेलखंडों का निरीक्षण किया जाता है तथा संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की काउंसलिंग की जाती है एवं उनके कार्यों को जांच परखा जाता है। इसी क्रम में सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक श्री नीलमणि द्वारा शुक्रवार को मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में संरक्षा के क्षेत्र में अप्रैल तथा मई माह में विशिष्ट कार्य करने वाले मंडल के कुल 22 रेल कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । ये वो कर्मचारी है जिन्होंने अपने कार्य के दौरान समय - समय पर न सिर्फ अतिरिक्त तत्परता दिखाई थी बल्कि अपनी सूझबूझ तथा तत्क्षण कार्यवाई से रेलवे की संरक्षा को बढ़ावा दिया था। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक , सोनपुर श्री नीलमणि ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों के इन कार्यों की सराहना की तथा आगे भी इसी तरह कर्तव्यपरायणता से कार्य करते रहने साथ ही अपने साथी कर्मचारियों को भी इसी तत्परता से कार्य करने के लिए अभिप्रेरित करने की सलाह दी। पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों में श्री राकेश कुमार (कांस्टेबल), श्री रंजीत कुमार (गेट मैन), श्री रामवरण राम (गेट मैन), श्री मतेश्वर कुमार (ईएसएम), श्री मिथिलेश कुमार (सलोपा), श्री एन के सिंह वसेई रेल पथ, श्री रविकान्त कुमार (टीएम-IV), श्री नीरज कुमार (स्टेमा), मोः जफर ईमान (लोपा- मेल), श्री दीपक कुमार ( सलोपा), श्री दिनेश कुमार (लोपा- मेल) आदि शामिल थे ।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वन श्री संजीव कुमार रॉय, अपर मंडल रेल प्रबंधक टू श्री एम एम प्रसाद ,वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विक्रमा राम , तथा वरीय मंडल विद्युत अभियंता(टीआरओ) श्री अभिजात कुमार समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दरौदा थाना परिसर में कल जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा अंचल के वरीय पदाधिकारी एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे कल के जनता दरबार में जमीन से संबंधित विवादित मामले को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गांव पंचायत के लोग आएंगे जहां पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा मामले को देखते हुए उसको उचित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौंदा प्रखंड के आइसीडीएस के अधीन कार्यरत आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन का वितरण किया गया। इसमें सेविकाएं शिक्षा दान के बाद लाभुकों को चावल , दाल एवं सोयाबीन का पैकेट देने में लग गयीं। सीडीपीओ सोहैल अहमद ने प्रखंड की बगौरा , सिरसांव , हड़सर , पकवलिया , पांडेपुर , जलालपुर , बालबंगरा , रसूलपुर , कोड़ारी कला , रमसापुर , शेरही सहित विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया एवं टेक होम राशन का वजन व गुणवत्ता की जांच की . टेक होम राशन सिरसाव पंचायत के पिपरा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 पर आंगनबाड़ी सेविका अंजू गिरि द्वारा एवं एलएस की उपस्थिति में वितरण हुआ
सोनपुर रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर मंडल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह आयोजन देश की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष में की गई।इस अमृत महोत्सव के दौरान रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक नीलमणि सोनपुर ,अपर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर, शिव शंकरन/ मंडल सुरक्षा आयुक्त सोनपुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।इस रैली में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने पर्यावरण सुरक्षा ,जल की महत्ता, रेलवे गेट को सावधानी पूर्वक पार करने, रेल लाइन पर अकारण ना घूमने,इत्यादि संबंधित संदेश का बैनर लिए हुए थे।यह मोटरसाइकिल रैली सोनपुर से शुरू होकर सड़क मार्ग से हाजीपुर स्टेशन तक के लिए की गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें
