दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा गांव से पुलिस ने सिवान छपरा मुख्य मार्ग से गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को संध्या के समय छापेमारी कर 72 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि शराब कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर है. शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों की खैर नहीं है.शराब कारोबारी की पहचान शंकर प्रसाद के पुत्र गोविंद कुमार एवं लक्ष्मण महतो के पुत्र राजू कुमार महतो है. दोनों कारोबारी के पास सें 72 लीटर शराब एवं दो मोटरसाइकिल जप्त किया गया है जिनके विरुद्ध थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में लगतार हो रहे बारिश के कारण सब्जी के खेतों में पानी लग गया है जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है इस संबंध में किसानों का कहना है कि विगत 2 दिन से लगतार पानी होने के कारण सब्जी के खेतों में पानी का जलजमाव हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हसनपुरा नगर पंचायत स्थित बस स्टैंड के समीप से भाकपा माले एवं खेग्रामस के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड सचिव उमेश प्रसाद के अध्यक्षता में प्रखण्ड मुख्यालय तक मार्च का आयोजन किया गया।इस सभा को सम्बोधित करते हुए सचिव श्री कुमार ने कहा कि आज देश भयानक संकट की दौर से गुजर रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुनिये आम आदमी के लिए कैसे बेहतर है एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्यति। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाकपा माले नेता जयशंकर पंडित ने प्रेस रिलीज जरते करते हुए कहा कि झोर सिरसाव, नया टोला, दरौंदा, पिपरा, हार्डियरा, मठिया, साधपुर, रामसापुर, लोपर, धनौत सहित तमाम गांवो का पानी निकासी का एक मात्र साधन झोर है जबकि झोर की सफाई के लिए दरौंदा अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया था लेकिन जांचों उपरांत अंचलाधिकारी ने मनरेगा से कम नही हो पाने की वजह से ऊपरी अधिकारी को आवेदन दिने की बात कही थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अंसाव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 7 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। जिसमें एक महिला की मौत भी हो गई। घायलों की पहचान झंडा छपरा गांव निवासी राजेश राम की 32 वर्षीय पत्नी देवी, संजय राम की 40 वर्षिय पत्नी पनवा देवी, चंद्रमा राम की 45 वर्षिय पत्नी शिव कुमारी देवी, रामकिशुन राम की 60 वर्षीय पत्नी फुलमतिया देवी, अशोक राम की 42 वर्षीय पत्नी ज्ञान्ति देवी और सुशील राम कि 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी के के रूप में हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सिवान जिला के दरौली प्रखंड के पकवलिया वार्ड-3 से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके क्षेत्र में सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के द्वारा लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। दो साल पहले ही यहाँ नल-जल के तहत कार्य किये गए हैं। लेकिन अब तक लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है
दरौदा थाना परिसर में जमीन से संबंधित विवादित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें अंचल के वरीय पदाधिकारी एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे आज के जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के गांव पंचायत के लोग जमीन से संबंधित विवादित मामले को लेकर आए हुए थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा ,प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी ओपीडी में मरीजो की लंबी कतार देखने को मिल रही है। अधिकांश मरीज मौसमी बीमारी से ग्रसित थे । खासकर स्किन एलर्जी , सर्दी , खांसी , बुखार , शरीर के अलग अलग अंगों में खुजली , बारिश में भींग जाने से हुए बुखार , जलजमाव में चलने के दौरान पैर या कोई और अंग कट जाने से होने वाले जख्म के मरीज ज्यादा हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जल्द ही ग्रामीण ईलाकों में भी अब पाईप लाइन के जरिये गैस कनेक्शन की सुविधा दी जायेगी। इसके तहत गाँव में पाईप बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
