5 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर लिटी चोखा दुकान से 5 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को शनिवार की देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया थानेदार रणधीर कुमार ने बताया कि शराब बिक्री की सूचना पर एसआई परवेज आलम ने छापेमारी किया जाए छापेमारी के क्रम में तारकेश्वर साह शकील अंसारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार दोनों तस्करों को रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस ने चलाया वाहन जांच वसूला जुर्माना महाराजगंज थाना क्षेत्र के मोनिया बाबा चौक के समीप पुलिस ने संघन वाहन जांच अभियान चलाया. सिवान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान रविवार को चलाया गया. थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में सीट बेल्ट ड्राइवर लाइसेंस हैमलेट जूता इंसुरेंस प्रदूषण इत्यादि का जांच किया गया है जहां तीन गाड़ियों से चालान काटकर 15 सौ रुपए का एएसआई जगदीश सपेरा ने जुर्माना वसूल किया है पांच गाड़ी को कागज सही नहीं मिलने पर थाने में जप्त कर लिया गया है.
महाराजगंज थाना क्षेत्र के भगौछा में रविवार को सुबह आपसी विवाद को लेकर बात ही बात में दो पक्षों में मारपीट हो गई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को इलाज के लिए परिजनों दौरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार. डॉ रविशचंद्र कुमार ने कहा घायल महिला की पहचान भगौछा गांव के पंकज शुक्ला की पत्नी सुमन शुक्ला के रूप में हुई है. थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है समाचार प्रकाशित करने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नगर पंचायत हसनपुरा स्थित बुढ़िया काली माई मंदिर के समीप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत साईं कृपा भारत गैस की नेतृत्व में दर्जनो राशनकार्डधारी महिलाओं के बीच रसोई गैस का वितरण किया गया।इस दौरान साईं कृपा भारत गैस एजेंसी के संचालक चन्दन कुमार चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दर्जनो महिलाओं के बीच घरेलू रसोई गैस,सिलेंडर,चूल्हा,रेगुलेटर व पाइप का वितरण किया।उन्होंने कहा जिन लोगों को गैस मिला है। वे सुरक्षित उपयोग करें। कहा कि जिन राशन कार्डधारियों को गैस चूल्हा नहीं मिला है। वे अपना आधारकार्ड, राशनकार्ड का फोटो कॉपी जमा करें। मेरी प्रयास किया जाएगा कि उन्हें उज्जवला गैस कनेक्शन मिल जाए। चंदा खातून,प्रमिला देवी,संगीता देवी,दुखन देवी,हेवन्ति देवी, मानती देवी,रुकसाना खातून व दया देवी आदि सहित सैकड़ों महिलाओं ने अबतक साईं कृपा भारत गैस एजेंसी की ओर से निःशुल्क गैस कनेक्शन का लाभ प्राप्त किये।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिये अब होगा स्वच्छ ईंधन व बेहतर जीवन।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मशरक में सारण मोबाईल वाणी के 3 जिले के रिपोर्टरों को दिया गया प्रशिक्षण छपरा--सारण जिले के मशरक स्थित ऋषभ रेस्टोरेंट के सभागार में सारण मोबाईल वाणी समुदायीक मीडिया चैनल के छपरा, सिवान ,गोपालगंज जिले के सभी प्रखण्ड रिपोर्टरों का प्रशिक्षण सारण मोबाईल वाणी कोआर्डिनेटर संजीत कुमार व दीपक कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और आम जनता के अधिकार व समाज में जन जागरूकता फैलाना मोबाईल वाणी का मुख्य उद्देश्य है । प्रशिक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि कैसे वे आम जनता और समाज के निम्नवर्ग के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ कैसे ले सकते है, अपनी समस्या को मोबाईल वाणी के माध्यम से प्रखण्ड से लेकर जिला तक के किसी भी पदाधिकारी को कैसे अवगत करा सकते है, इस चैनल के द्वारा हर लोगों के स्वास्थ ,शिक्षा, रोजगार ,कृषि,सरकारी योजनाओं की जनकारी कैसे प्राप्त करे या समुदाय से जुड़े ताजा खबर, रोचक जानकारियां ,सामुदायिक समस्या के साथ युवाओं , महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना साथ ही सरकारी व अर्ध सरकारी योजनाओं की समुचित जानकारी मोबाईल वाणी पर उपलब्ध है। मोबाइल वाणी के टोल फ्री नंबर 9266021888 पर निःशुल्क 24 घंटे सारी जानकारी उपलब्ध है इसे आप सुन सकते है। आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से मोबाइल वाली ऐप डाउनलोड कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते । मौके पर प्रोग्राम मैनेजर महतुर रहमान, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर दीपक कुमार,सारण मोबाईल वाणी कोआर्डिनेटर संजीत कुमार, प्रखंड रिपोर्टर धर्मेन्द्र पाण्डेय,प्रिंस पाण्डेय, पंकज सिंह, विकास कुमार, जयशंकर प्रसाद, मनीष कुमार,नीरज कुमार , विष्णु तिवारी ,धर्मवीर कुमार,विक्रम कुमार सहित दर्जनों रिपोर्टर प्रशिक्षण में शामिल हुए।
दरौदा थाना क्षेत्र के दौरान गांव से पुलिस ने सिवान छपरा मुख्य मार्ग से गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को संध्या के समय छापेमारी कर 72 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया । थानेदार कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि शराब कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर है । शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों की खैर नहीं है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परसा के बकसंडा के युवक की अहमदाबाद में म
दरौंदा। थाना परिसर में लगे शनिवारी जनता दरबार मे थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से फरियादी अपना फरियाद लेकर पहुंचे. अंचलाधिकारी दिनानाथ कुमार एवं थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज के नेतृत्व में लगाया गया. जनता दरबार में 12मामलों को लेकर फरियादी पहुँचे. अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने बताया कि 12 मामले आए. जिस में 07 जमीनी विवादित मामलों का निष्पादन किया गया. अन्य 05 मामला को अगले जनता दरबार मे जांच कर प्रस्तुत करने को कहा गया. वही कैप्टन शाहनवाज ने कहा कि जनता दरबार में मामले के निष्पादन हो जाने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है. इस दौरान एसआई अमीत कुमार सिंह, सीआई बजेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी लक्ष्मण यादव के अलावे अन्य फरियादी मौजूद रहे.
दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 सिरसाव मठिया गांव के समीप पुलिया बन्द होने से दर्जनो गांवों के लोग जलजमाव से परेशान थे. उनके रबी एवं खरीफ दोनो फसल नही हो पाता था. सिरसाव मठिया, सिरसाव, सिरसाव नया टोला, दरौंदा, पिपरा, हरदियरा, मठिया, साधपुर, रामसापुर, लोपर, धनौती, हड़सर सहित तमाम गांवो का पानी निकासी का एक मात्र साधन झोर है. जबकि झोर की सफाई के लिए दरौंदा अंचलाधिकारी को ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया था. लेकिन जांचों उपरांत अंचलाधिकारी ने मनरेगा से काम नही हो पाने की वजह से ऊपरी अधिकारी को आवेदन देने की बात कही थी. तब भाकपा माले की पांच सदस्य टीम जयशंकर पंडित, विनोद शर्मा, दिनेश राम, रामायण यादव, उपेन्द्र प्रसाद ने जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा से मिलकर इस इस मामले को विधानसभा सभा मे उठाने की आग्रह किया था. जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने लोकमहत्व के इस काम को सदन में उठाया. जिसके बाद शनिवार को एनएच 531 की खोदाई शुरू कर पुलिया लगाने का कार्य हो रहा है. इस कार्य से ग्रामीणों में खुशी ब्याप्त है.
दरौंदा। प्रवेशोत्सव अभियान के तहत बच्चों एवं अभिभावकों के बीच जागरुकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां कराया गया. इसको लेकर जिला द्वारा नामांकन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. जो विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में नामांकन करायेंगे. रा.म.वि करसौत के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल के कक्षा 9 में नामांकन को लेकर आगामी 15 जुलाई तक प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का लक्ष्य 8वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण शत प्रतिशत बच्चों का 9 वीं कक्षा में नामांकन कराना है. इसके लिए घूम-घूमकर बच्चों को नौवी में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि उच्च विद्यालय व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करके प्रचार-प्रसार के लिए बैनर व पोस्टर उपलब्ध करा दिया गया है. मौके पर बीआरपी हरिचरण यादव, क्यामुदीन अंसारी, उमेश कुमार सिंह, प्रमोद उपाध्याय, संगीता देवी व विद्यालय के बच्चे एवं अभिभावक मुख्य रुप से उपस्थित थे.
