पुलिस ने चलाया वाहन जांच वसूला जुर्माना महाराजगंज थाना क्षेत्र के मोनिया बाबा चौक के समीप पुलिस ने संघन वाहन जांच अभियान चलाया. सिवान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान रविवार को चलाया गया. थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में सीट बेल्ट ड्राइवर लाइसेंस हैमलेट जूता इंसुरेंस प्रदूषण इत्यादि का जांच किया गया है जहां तीन गाड़ियों से चालान काटकर 15 सौ रुपए का एएसआई जगदीश सपेरा ने जुर्माना वसूल किया है पांच गाड़ी को कागज सही नहीं मिलने पर थाने में जप्त कर लिया गया है.
