दरौंदा। प्रवेशोत्सव अभियान के तहत बच्चों एवं अभिभावकों के बीच जागरुकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां कराया गया. इसको लेकर जिला द्वारा नामांकन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. जो विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में नामांकन करायेंगे. रा.म.वि करसौत के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल के कक्षा 9 में नामांकन को लेकर आगामी 15 जुलाई तक प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का लक्ष्य 8वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण शत प्रतिशत बच्चों का 9 वीं कक्षा में नामांकन कराना है. इसके लिए घूम-घूमकर बच्चों को नौवी में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि उच्च विद्यालय व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करके प्रचार-प्रसार के लिए बैनर व पोस्टर उपलब्ध करा दिया गया है. मौके पर बीआरपी हरिचरण यादव, क्यामुदीन अंसारी, उमेश कुमार सिंह, प्रमोद उपाध्याय, संगीता देवी व विद्यालय के बच्चे एवं अभिभावक मुख्य रुप से उपस्थित थे.