महाराजगंज थाना क्षेत्र के मोहन बाजार में आर्ट्स क्लासेज कोचिंग के संचालक आरके सर उर्फ राहुल कुमार को व्हाट्सएप पर अपराधियों ने जान मारने की धमकी दी थी उस मामले में शिक्षक ने महाराजगंज थाने में आवेदन देकर दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंडीपुर गांव के राहुल सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है थानेदार रणधीर कुमार ने कहा प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलऊ गांव में आपसी विवाद को लेकर बात ही बात में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें 1 महिला माधुरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए घायल महिला का प्राथमिक उपचार महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों द्वारा कराया गया घायल महिला ने इलाज कराने के बाद थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक पर लगातार स्वर्ण व्यवसाई एवं बैंक कर्मियों से लूट की घटना को लेकर थाना इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने पुलिस बल के साथ घंटों सघन वाहन जांच अभियान चलाएं वह जांच के दौरान 2 दर्जन गाड़ी जप्त की गई जहां 11 गाड़ियों से चालान काटकर ₹5500 जुर्माना वसूला गया है।अन्य गाड़ी का कागजात सही नहीं मिलने पर थाने में जप्त की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

महाराजगंज अनुमंडल में नहीं है प्रशासन का खौफ प्रशासन हो गई है बेलगाम राजद नेता राज किशोर गुप्ता ने की खास बातचीत.

रविवार की देर रार पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के पागुरकोठी गांव से शराब के नशे में धुत्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनो शराबियों को पुलिस ने सोमवार को जुर्माना हेतु सिवान भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबी जसौली बलुआ टोला निवासी देवनन्द राम, पागुरकोठी निवासी अमित कुमार राम और जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के भरतपुरा निवासी शम्भू राम हैं।

परसा सारण/बिहार।। चेतन परसा में महादेव सेना संगठन की बैठक हुई संपन्न

आंदर प्रखंड के खेढाय पंचायत मे नुकड़ नाटक के माध्यम से किसान चौपाल लगा कर कृषि योजनाओ की जानकारी दी गई।वही किसनो को बताया गया कि खेतो में फसल कटाई कर पुआल को नही जलाना,टपक बिधि से फसल की सिंचाई,प्रखंड स्तर से बीज वितरण की जानकारी,जैविक खेती,कृषि समूह गठन आदि के बारे में जानकारी दी गई।साथ- साथ प्रखंड के बलिया और भावराजपुर में भी नुकड़ नाटक के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया।जिसमें मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया आशीष कुमार,सरपंच जगमोहन भगत,कृषि विभाग से सहायक तकनीक प्रबंधक अखिलेश बरनवाल,कृषि समन्वयक धर्मेन्द्र गुप्ता,किसान सलाहकार जितेन्द्र पासवान,कृषि समन्वयक डॉ० शंकर शर्मा,गौत्तम सिंह,बिनु यादव,सुजीत सिंह,बलिंद्र भगत,प्रमोद यादव,अजित भगत समेत आदि किसान उपस्थित थे।

विकलांग बोगी में यात्रा करने वाले 6 लोगों को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर--सोनपुर -हाजीपुर रेल खंड के मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी ली गई जहां तलासी के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई जहां छापामारी के दौरान विकलांग बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 6 लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर रेलवे मजिस्ट्रेट सोनपुर के पास प्रस्तुत करते हुए 6 लोगों को जेल भेज दिया गया है । इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार युवक जो अनाधिकृत रूप से विकलांग बोगी में यात्रा कर रहा था। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को सोनपुर रेलवे मजिस्ट्रेट के पास प्रस्तुत करते हुए विभागीय कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है । जेल भेजे गए रोहतास के चंदन कुमार ,एकमा के दीपक कुमार ,डूंमरी के राजीव रंजन, सिवान नौतनवा के मुकेश कुमार जुबेर आलम ,सुधांशु शामिल है ।

ठनका से मृत किशोर के आश्रितों को मिली राशि दरौंदा । थाना क्षेत्र के मड़सरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई थी । मृतक के परिजन को आपदा विभाग के तरफ से चार लाख रुपये की राशि दी गई । 24 जून को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मड़सरा निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र निरहू कुमार की मौत हो गई । सीओ दीनानाथ कुमार के जांच रिपोर्ट जिला आपदा विभाग को भेजा गया था । जांच के बाद निरहू की मां गीता देवी के बैंक खाता में चार लाख रुपए भेज दिया गया ।

डीएसपी ने बढ़ रहे अपराध को लेकर किया क्राइम मीटिंग महाराजगंज अनुमंडल में बढ़ रहे लेकर अपराध को लेकर डीएसपी पोलस्त कुमार ने अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग किया क्राइम मीटिंग में क्षेत्र में शराब तस्कर पर कार्रवाई करने के साथ-साथ लूट और अपराधिक मामले में जो वारंटी फरार है उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा जो थाना अध्यक्ष कार्य में लापरवाही करेंगे उन पर कार्रवाई होगी.