ठनका से मृत किशोर के आश्रितों को मिली राशि दरौंदा । थाना क्षेत्र के मड़सरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई थी । मृतक के परिजन को आपदा विभाग के तरफ से चार लाख रुपये की राशि दी गई । 24 जून को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मड़सरा निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र निरहू कुमार की मौत हो गई । सीओ दीनानाथ कुमार के जांच रिपोर्ट जिला आपदा विभाग को भेजा गया था । जांच के बाद निरहू की मां गीता देवी के बैंक खाता में चार लाख रुपए भेज दिया गया ।