बिहार राज्य के सिवान जिला के दरौली प्रखंड के पकवलिया वार्ड-3 से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके क्षेत्र में सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के द्वारा लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। दो साल पहले ही यहाँ नल-जल के तहत कार्य किये गए हैं। लेकिन अब तक लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है
