*कार्य के दौरान सतर्क रहते हुए संरक्षा सुनिश्चित करने वाले कर्मियों को मंरेप्र द्वारा किया पुरस्कृत सोनपुर: --रेलवे का परिचालन पूरी तरह संरक्षा के मानकों के तहत हो और यह यात्रियों के लिए पुरी तरह सुरक्षित हो सके इसके लिए सोनपुर मंडल का संरक्षा विभाग लगातार प्रयासरत रहता है। इसके लिए समय समय पर रेलखंडों का निरीक्षण किया जाता है तथा संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की काउंसलिंग की जाती है एवं उनके कार्यों को जांच परखा जाता है। इसी क्रम में सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक श्री नीलमणि द्वारा शुक्रवार को मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में संरक्षा के क्षेत्र में अप्रैल तथा मई माह में विशिष्ट कार्य करने वाले मंडल के कुल 22 रेल कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । ये वो कर्मचारी है जिन्होंने अपने कार्य के दौरान समय - समय पर न सिर्फ अतिरिक्त तत्परता दिखाई थी बल्कि अपनी सूझबूझ तथा तत्क्षण कार्यवाई से रेलवे की संरक्षा को बढ़ावा दिया था। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक , सोनपुर श्री नीलमणि ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों के इन कार्यों की सराहना की तथा आगे भी इसी तरह कर्तव्यपरायणता से कार्य करते रहने साथ ही अपने साथी कर्मचारियों को भी इसी तत्परता से कार्य करने के लिए अभिप्रेरित करने की सलाह दी। पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों में श्री राकेश कुमार (कांस्टेबल), श्री रंजीत कुमार (गेट मैन), श्री रामवरण राम (गेट मैन), श्री मतेश्वर कुमार (ईएसएम), श्री मिथिलेश कुमार (सलोपा), श्री एन के सिंह वसेई रेल पथ, श्री रविकान्त कुमार (टीएम-IV), श्री नीरज कुमार (स्टेमा), मोः जफर ईमान (लोपा- मेल), श्री दीपक कुमार ( सलोपा), श्री दिनेश कुमार (लोपा- मेल) आदि शामिल थे ।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वन श्री संजीव कुमार रॉय, अपर मंडल रेल प्रबंधक टू श्री एम एम प्रसाद ,वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विक्रमा राम , तथा वरीय मंडल विद्युत अभियंता(टीआरओ) श्री अभिजात कुमार समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
