आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में जिला के पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यपालक सहायक ओम प्रकाश यादव की उपस्थिति में सभी बीएलओ को गरूड़ एप का प्रशिक्षण दिया गया। सभी बीएलओ को इस एप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कार्यपालक सहायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र का अब गरुड़ एप के माध्यम से भौतिक सत्यापन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय में अब किसी भी मतदान केंद्र की स्थिति का पता आसानी से लगाया जा सकता है। किस मतदान केंद्र पर क्या समस्या है, यह जानकारी निर्वाचन आयोग के पास भी उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान गरूड एप्प साफ्टवेयर को आपडेट किया गया।तथा मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी बीएलओ को मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने, मतदान केंद्र सुधार तथा मतदाता का नाम सुधारने का प्रशिक्षण दिया। मौके पर बीएलओ राम प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह वीरेंद्र बैठा, सतीश कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।