असांव थाना क्षेत्र के बारी टोला गांव में सीआईएसएफ जवान रमेश यादव के घर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर जवान के बड़ॆ भाई हरिशंकर यादव ने असांव थाना में आवेदन देकर चोरी की सामान बरामदगी की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 28 जून की रात दर्जनों की संख्या में चोर पीछे के रास्ते से हमारे घर में घुस गए और तीन कमरों का ताला तोड़कर 25000 नगद गले का हार, कान का कुंडल,नाक का नथुनी, पायल, मंगलसुत्र लॉकेट कपड़ा समेत ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
