दरौंदा। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीएलओ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने किया. प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ को गरुड़ एप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें बीएलओ द्वारा मतदाता सूची सुधार, नाम हटाने व नया नाम जोड़ने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई. बीडीओ ने बताया कि सभी बीएलओ प्ले स्टोर से गरुड़ एप का अपलोड कर लें. जिसमें गरुड़ एप के बारे में बिशेष दिशानिर्देश दिया जाएगा. जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण या मतदाता सूची के अन्य कार्यों में गति आएगी. मास्टर ट्रेनर वेदप्रकाश शर्मा एवं सुंधाशु कुमार ने बताया कि जिस मतदाता का उम्र 18 वर्ष पूरा हो गया है. ऐसे लोगों से कागजात एवं फ़ार्म प्राप्त कर गरुड़ एप के माध्यम से उस क्षेत्र के बीएलओ जोड़ सकते हैं. मतदाता सूची में सुधार या मृत्यु होने पर मतदाता सूची से नाम काटने के लिए आसानी से सभी कार्य का निपटारा कर सकते हैं. इस दौरान रामकिशोर पाण्डेय, कृष्णा राम, मिथिलेश तिवारी, अजीत कुमार प्रसाद, राघवेन्द्र भारती, तुफान ठाकुर, मुकेश राम, साहेब राय, अनवर हुसैन, अभिमन्यु कुमार गिरि, दिलिप कुमार राम, कमलेश कुमार सिंह, शम्भु शरण राय, उमेश कुमार साह, बिपीन बिहारी राय, धनंजय कुमार आदि बीएलओ उपस्थित थे.
