बिहार राज्य के सारण ज़िला से साक्षी कुमारी ,मुज़फ़्फ़रपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि देश की रक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के याद मे , सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर नमन करने के साथ साथ शहीद सैनिकों के परिवार के लिए धन भी एकत्र किया जाएगा । ये बातें सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहे । उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात वीर सैनिक अपने प्राणों को न्योछावर कर देते है । ऐसे वीर सपूतों को नमन करने के साथ-साथ उनके परिवारों की देखभाल में हम सभी का योगदान होना चाहिए।

बिहार राज्य के सारण ज़िला से साक्षी कुमारी ,मुज़फ़्फ़रपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि सारण एसपी संतोष कुमार ने नयागांव थाना में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। एसपी के पहुँचते ही आनन फानन में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवानों ने सलामी दिया । एसपी ने निरीक्षण करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश देते हुए एसपी ने थाना के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया तथा थाना के दैनिकी प्राथमिकी पंजी,रनिग रजिस्टर,सीडी पार्ट दो, गुंडा पंजी, सीडी पार्ट तीन सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर समीक्षा की।

जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बडुआ गांव निवासी स्वर्गीय परमात्मा सिंह के पुत्र कृष्णा सिंह की मुंबई में काम के दौरान उंची मंजिल से गिरने से सोमवार को मौत हो गई । कृष्णा मुंबई में पेंटर का काम करता था जहां पर काम करते वक्त उंचाई से गिरने से उसके सर में गहरी चोट आई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज दो के अंतर्गत सीवान जिले में बोल 40 पंचायतों को प्रथम फेज के अंतर्गत चिन्हित किया गया. जिसमें दरौंदा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज जलालपुर एवं करसौत पंचायत को चिन्हित किया गया. जिसमे प्रत्येक वार्ड में दो दो स्वच्छ्ता कर्मी एवं राजस्व ग्राम से एक स्वच्छता ग्राही को नियुक्त किया गया. इस पंचायत में ठोस-तरल कचरा प्रबंधन हेतु हर घर सूखा कचड़ा व गीला कचड़ा को रखने के लिए दो डस्टबीन दिया जाना है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अस्पताल के वेहतरीन व्यवस्था को लेकर एसडीओ ने की बैठक मरीजों एवं मरीजों के परिजनों के साथ बेहतर व्यवहार करे स्वास्थ कर्मी --एसडीओ सुनील कुमार सोनपुर---सारण जिले के मकेर अस्पताल की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सचेत हो गई है। मकेर की घटना को संज्ञान में लेते हुए सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार व एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने सोमवार को अनुमंडल सभागार में चिकित्सकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि मकेर की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी को सजग रहने की जरूरत है । सरकारी अस्पताल में इलाज होता है तो वह दिखना भी चाहिए। मरीजों एवं मरीजों के परिजनों के साथ बेहतर व्यवहार भी होना चाहिए। वहीं मरीजों एवं मरीजों के परिजनों को चिकित्सकों के साथ भी बेहतर व्यवहार करना चाहिए। बैठक में यह भी चर्चा हुई की चिकित्सक सरकारी अस्पतालों से ज्यादा मरीजों को रेफर न करके उनका उपचार करें। मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करें । स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों के साथ चिकित्सक हमेशा मृदुल व्यवहार करें। सही प्रकार से उपचार किया जाए ताकि उन्हें संतुष्टि मिले। महंगे अस्पतालों में गरीब लोग उपचार कराने में बेबस रहते हैं। सरकारी अस्पतालों में वह इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं। इस लिए सभी से अच्छा व्यवहार रखे वहीं डॉक्टरों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में मरीजों का इलाज किया जाए., अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहे । स्वास्थ्य केंद्रों में साफ सफाई होनी चाहिए. पंचायत प्रतिनिधियों और चिकित्सकों के साथ बैठक अस्पताल परिसर में आयोजित किए जाएंगे.वही स्थानीय पेट्रोलिंग पुलिस अस्पताल परिसर पहुंच कर वहांं रखे रजिस्टर पर पुलिस पदाधिकारी हस्ताक्षर बनाएंगे । इस कार्य में किसी तरह के कोताही नहीं होनी चाहिए ।

परसा सारण।। महावीर मंदिर परिसर में चल रहे 24 घंटे के अखंड अष्टाजाम भक्तमय महाल में संपन्न

परसा सारण।। कचरा प्रबंधन के लिए अन्याय में हुआ भूमिपूजन

अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक युवक हुआ घायल, औराई थाना क्षेत्र के कटौझा का मामला,लोगों ने इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच भेजा

,सोनपुर में वाहन चालक ने ठोकर मार कर मोटरसाइकिल सवार पिता व पुत्री को सुलाया मौत की नींद , मृतक के पत्नी हुई घायल सोनपुर---सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास छपरा --हाजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 19 के शिव बचन सिंह चौक के पास वाहन चालक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को ठोकर मार दिया जिससे मौके पर मोटरसाइकिल सवार युबक एवं उसकी पुत्री की मौत रविवार को घटनास्थल पर हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई वहीं आसपास के लोगों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया । जहां घायल महिला इंदु देवी पति अरविंद कुमार ने बतायी कि उसका पति अरविंद कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्री चांदनी कुमारी उम्र 8 पति व उसके पुत्री की मौत सोनपुर के शिव बचन सिंह चौक पर ही हो गई। मृतक वैशाली जिले के करताहा थाना के कंचना पुर धनुषी के रहने वाला है। मृतक अपने पत्नी व पुत्री के साथ अपने ससुराल दरिहरा सरैया से अपना घर कंचनपुर धनुषी जा रहा था । इसी बीच ट्रक चालक ने ठोकर मार कर फरार हो गया है । इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को लोगो व पुलिस ने दी जहां मृतक के परिजन ने रोते बिलखते हाजीपुर सदर अस्पताल पहुँचा । पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर उसे सुपुर्द कर दिया वही घटना के पूर्ण जनकारी हासिल करने में हाजीपुर पुलिस जुट गयी है ।

जीविका दीदियों को दिलायी गयी शपथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की कई गुड़ सिखायी- जीविका सीएम विभा सोनपुर --सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा में जीविका समूह से जुड़े सभी जीविका दीदियों ने एकत्रित होकर संस्कारी भियो संगठन के माध्यम से पोषक तत्व के विषयों पर विस्तार से जनकारी देते हुए सब्जी के खाने से लाभ व हानि होती है । इस सबंध में जीविका के सीएम विभा देवी व बीआरपी नूरा खातून ने रंगोली बनाकर पोषक तत्व की जानकारी रविवार को दी । इसके पूर्व सभी जीविका समहू से जुड़े दीदियों ने प्रार्थना करने के पश्चात विभा देवी ने उपस्थित महिलाओं को पोषक तत्व, खानपान ,सब्जियों के रखरखाव सहित कई घरेलू टिप्स देते हुए उन्होंने कहि कि स्वास्थ शरीर के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है । इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है । उन्होंने हरे सब्जी के उपयोग एवं हरे सब्जी किन-किन मौसम में कब खानी चाहिए और कौन सा सब्जी खानी चाहिए उनसे क्या फायदे व उनसे क्या नुकसान होने वाले है इन चीजो को भी विस्तार से जानकारी देते हुए सभी जीविका दीदी के समूहों को हरा सब्जी का खाने में ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए शपथ दिलाई साथ ही जीविका से जुड़े रहने से क्या-क्या फायदे होते हैं उन सारे बातों को विस्तार से जानकारी दी । वही मृतुजा आलम ने बताया कि जीविका के माध्यम से जल्द ही सोनपुर में एक बड़ा बाजार खुलने जा रहा है जिसमें जीविका की महिलाओं कि अपनी बाजार होगी । इस बाजार के माध्यम से कम कीमत में सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर जीविका समूह से जुड़े , शोभा ,रीता ,माधुरी ,संगीता,रीता,सुनीता,बेबी,पुतुल ,सरिता,उषा ,अनिता ,मालती, देवमुनि,मीना देवी, सुकून देवी, मीरा देवी, रिंकू,कौशल्या,रुणा,सावित्री देवी, उर्मिला देवी,मंजू देवी ,लक्ष्मी देवी सहित दर्जनों महिला उपस्थित रही ।