अस्पताल के वेहतरीन व्यवस्था को लेकर एसडीओ ने की बैठक मरीजों एवं मरीजों के परिजनों के साथ बेहतर व्यवहार करे स्वास्थ कर्मी --एसडीओ सुनील कुमार सोनपुर---सारण जिले के मकेर अस्पताल की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सचेत हो गई है। मकेर की घटना को संज्ञान में लेते हुए सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार व एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने सोमवार को अनुमंडल सभागार में चिकित्सकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि मकेर की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी को सजग रहने की जरूरत है । सरकारी अस्पताल में इलाज होता है तो वह दिखना भी चाहिए। मरीजों एवं मरीजों के परिजनों के साथ बेहतर व्यवहार भी होना चाहिए। वहीं मरीजों एवं मरीजों के परिजनों को चिकित्सकों के साथ भी बेहतर व्यवहार करना चाहिए। बैठक में यह भी चर्चा हुई की चिकित्सक सरकारी अस्पतालों से ज्यादा मरीजों को रेफर न करके उनका उपचार करें। मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करें । स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों के साथ चिकित्सक हमेशा मृदुल व्यवहार करें। सही प्रकार से उपचार किया जाए ताकि उन्हें संतुष्टि मिले। महंगे अस्पतालों में गरीब लोग उपचार कराने में बेबस रहते हैं। सरकारी अस्पतालों में वह इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं। इस लिए सभी से अच्छा व्यवहार रखे वहीं डॉक्टरों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में मरीजों का इलाज किया जाए., अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहे । स्वास्थ्य केंद्रों में साफ सफाई होनी चाहिए. पंचायत प्रतिनिधियों और चिकित्सकों के साथ बैठक अस्पताल परिसर में आयोजित किए जाएंगे.वही स्थानीय पेट्रोलिंग पुलिस अस्पताल परिसर पहुंच कर वहांं रखे रजिस्टर पर पुलिस पदाधिकारी हस्ताक्षर बनाएंगे । इस कार्य में किसी तरह के कोताही नहीं होनी चाहिए ।
