जीविका दीदियों को दिलायी गयी शपथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की कई गुड़ सिखायी- जीविका सीएम विभा सोनपुर --सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा में जीविका समूह से जुड़े सभी जीविका दीदियों ने एकत्रित होकर संस्कारी भियो संगठन के माध्यम से पोषक तत्व के विषयों पर विस्तार से जनकारी देते हुए सब्जी के खाने से लाभ व हानि होती है । इस सबंध में जीविका के सीएम विभा देवी व बीआरपी नूरा खातून ने रंगोली बनाकर पोषक तत्व की जानकारी रविवार को दी । इसके पूर्व सभी जीविका समहू से जुड़े दीदियों ने प्रार्थना करने के पश्चात विभा देवी ने उपस्थित महिलाओं को पोषक तत्व, खानपान ,सब्जियों के रखरखाव सहित कई घरेलू टिप्स देते हुए उन्होंने कहि कि स्वास्थ शरीर के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है । इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है । उन्होंने हरे सब्जी के उपयोग एवं हरे सब्जी किन-किन मौसम में कब खानी चाहिए और कौन सा सब्जी खानी चाहिए उनसे क्या फायदे व उनसे क्या नुकसान होने वाले है इन चीजो को भी विस्तार से जानकारी देते हुए सभी जीविका दीदी के समूहों को हरा सब्जी का खाने में ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए शपथ दिलाई साथ ही जीविका से जुड़े रहने से क्या-क्या फायदे होते हैं उन सारे बातों को विस्तार से जानकारी दी । वही मृतुजा आलम ने बताया कि जीविका के माध्यम से जल्द ही सोनपुर में एक बड़ा बाजार खुलने जा रहा है जिसमें जीविका की महिलाओं कि अपनी बाजार होगी । इस बाजार के माध्यम से कम कीमत में सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर जीविका समूह से जुड़े , शोभा ,रीता ,माधुरी ,संगीता,रीता,सुनीता,बेबी,पुतुल ,सरिता,उषा ,अनिता ,मालती, देवमुनि,मीना देवी, सुकून देवी, मीरा देवी, रिंकू,कौशल्या,रुणा,सावित्री देवी, उर्मिला देवी,मंजू देवी ,लक्ष्मी देवी सहित दर्जनों महिला उपस्थित रही ।
