भाकपा माले के नेतृत्व में बुधवार को झोर की सफाई , एनएच 531 पर सिरसाव मठिया के समीप बंद पुलिया और रेल गेट के पास बंद किया गया पुल को चालू करने के लिए अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू को आवेदन दिया. आवेदन के आलोक में वार्ता हुई तो उन्होंने माना कि झोर सफाई नहीं होने के कारण बरसात का पानी किसानों के खेतों, सड़को एवं लोगो के घरों में घुस जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण ज़िला के सोनपुर प्रखंड के पहाड़ीचक से संजीत कुमार की बातचीत मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से गौतम से हुई।गौतम कहते है कि मनुष्य के जीवन में जल बहुत महत्वपूर्ण है।सोनपुर ,हाज़ीपुर में दो नदी होने के बावज़ूद जल पीने लायक नहीं है।इसका मुख्य कारण जल प्रदूषण है। फैक्टरियों व घरों के नाले से होते हुए गन्दगी जल में जा कर मिल जाती है। साथ ही जो सैप्टिक टैंक है ,सरकार के निर्देशानुसार 3 फ़ीट का बनना चाहिए परन्तु लोग 10 फ़ीट तक इसका निर्माण करते है। इससे गन्दगी भूजल से मिल कर उसे दूषित करती है। इसलिए 3 फ़ीट तक ही सैप्टिक टैंक का निर्माण करना चाहिए। तमाम तरह से जल प्रदूषित हो रहा है ,जिस पर युवाओं को आगे आ कर कुछ सकारात्मक उपाय करना चाहिए और जागरूकता फ़ैलानी चाहिए।
Transcript Unavailable.
गाँधी आश्रम के निकट अवस्थित तालाब का होगा सौंदर्यीकरण-- एसडीओ सोनपुर---सोनपुर नगर पंचायत के गांधी आश्रम के समीप वाले तालाब का जल जीवन हरियाली योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। उक्त बात के जनकारी देते हुए सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने यह भी बताए कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत होने वाले सुंदरीकरण के लिए यह तालाब का चयन किया गया है । इसके तहत तालाब के चारों तरफ सीढ़ी बनवाने और तालाब के समीप कुर्सी ,हरे भरे छोटे छोटे पड़े आदि लगाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी । तालाब की साइज के अनुसार सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। जल जीवन हरियाली योजना के तहत तालाब की खुदाई कराने के साथ ही आउटलेट पानी निकासी,पाथ वे इंटर लाकिंग,बेंच,बाड़ पिलर के साथ गेट,सोलर लाइट पौधरोपण कराया जाएगा । सरकार की इस महत्वाकांक्षी जल जीवन हरियाली योजना के तहत चयनित तालाब का सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाकर तालाबों को दैनिक उपयोग में लाया जाएगा। इस तालाब के सौंदर्यीकरण होने से लोगो को सुबह व सांध्यकालीन में टहलने,बैठने के साथ की सुविधाएं उपलब्ध होगा ।
सोनपुर जीआरपी ने अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए महिला सहित 2 युवक को किया गिरफ्तार सोनपुर --सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की तलाशी ली गई जहां तलाशी के दौरान जेनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक यात्री के बैग की तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब 1.11 लीटर बरामद करते हुए एक महिला सहित 2 युवक को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने मंगलवार को बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सोनपुर स्टेशन पहुंची वैसे ही बोगी की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान जेनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक यात्री जो दिल्ली से चल कर अपना घर जा रहा था इसी बीच उसके बैग की तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब 180ml एवं 375ml कूल 1.11 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । दोनों भाई बहन अपने दिल्ली से घर जा रहा था उसके साथी भी अपना घर जा रहा था इसी बीच सोनपुर स्टेशन पर खड़ी गाड़ी की तलाशी के दौरान दोनों अंग्रेजी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किए गए महिला विभा देवी उम्र 24 वर्ष उसका भाई धीरज कुमार उम्र 19 वर्ष दोनों के पिता दिनेश भगत घर अशरी टोला थाना रुन्नीसैदपुर जिला सीतामढ़ी तीसरा गोविंद कुमार राय पिता जितेन्द्र राय घर तिवाथ थाना नागपुर जिला बक्सर के निवासी हैं । पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियमधारा के प्रयोग करते हुए उसे बुधवार को जेल भेज दिया जाएगा । ।
दरौंदा थाना क्षेत्र के इंदापुर गांव से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि पूर्व में आरोपी के घर से शराब बरामद हुई थी. जिस मामले में योगेन्द्र यादव के पुत्र उपेंद्र यादव फरार चल रहा था. जिसपर पुलिस ने थाना कांड संख्या 262/21 में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन पुलिस के आने की भनक पाकर आरोपी घर से भाग जाता था. सोमवार की रात्रि में थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
परसा सारण/बिहार।। मानदेय बढ़ाने को लेकर रसोईया की परसा में हुई बैठक
पचलख में बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन
प्रखंड के मड्सरा गांव के एक गोदाम में आग लगने से करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई । इस सम्बंध में मड्सरा निवासी मंजूर आलम के पुत्र नौशाद आलम ने बताया कि वह शादी - विवाह में टेंट का सट्टा चलाता है । मड्सरा गांव में उसका गोदाम है । गोदाम में रात अचानक आग लग गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्थानीय पुलिस ने दो अलग - अलग मामलों में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । हत्याकांड के आरोपी मर्दनपुर निवासी मदन यादव के पुत्र अरुण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
