गाँधी आश्रम के निकट अवस्थित तालाब का होगा सौंदर्यीकरण-- एसडीओ सोनपुर---सोनपुर नगर पंचायत के गांधी आश्रम के समीप वाले तालाब का जल जीवन हरियाली योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। उक्त बात के जनकारी देते हुए सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने यह भी बताए कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत होने वाले सुंदरीकरण के लिए यह तालाब का चयन किया गया है । इसके तहत तालाब के चारों तरफ सीढ़ी बनवाने और तालाब के समीप कुर्सी ,हरे भरे छोटे छोटे पड़े आदि लगाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी । तालाब की साइज के अनुसार सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। जल जीवन हरियाली योजना के तहत तालाब की खुदाई कराने के साथ ही आउटलेट पानी निकासी,पाथ वे इंटर लाकिंग,बेंच,बाड़ पिलर के साथ गेट,सोलर लाइट पौधरोपण कराया जाएगा । सरकार की इस महत्वाकांक्षी जल जीवन हरियाली योजना के तहत चयनित तालाब का सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाकर तालाबों को दैनिक उपयोग में लाया जाएगा। इस तालाब के सौंदर्यीकरण होने से लोगो को सुबह व सांध्यकालीन में टहलने,बैठने के साथ की सुविधाएं उपलब्ध होगा ।