सोनपुर जीआरपी ने अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए महिला सहित 2 युवक को किया गिरफ्तार सोनपुर --सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की तलाशी ली गई जहां तलाशी के दौरान जेनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक यात्री के बैग की तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब 1.11 लीटर बरामद करते हुए एक महिला सहित 2 युवक को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने मंगलवार को बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सोनपुर स्टेशन पहुंची वैसे ही बोगी की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान जेनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक यात्री जो दिल्ली से चल कर अपना घर जा रहा था इसी बीच उसके बैग की तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब 180ml एवं 375ml कूल 1.11 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । दोनों भाई बहन अपने दिल्ली से घर जा रहा था उसके साथी भी अपना घर जा रहा था इसी बीच सोनपुर स्टेशन पर खड़ी गाड़ी की तलाशी के दौरान दोनों अंग्रेजी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किए गए महिला विभा देवी उम्र 24 वर्ष उसका भाई धीरज कुमार उम्र 19 वर्ष दोनों के पिता दिनेश भगत घर अशरी टोला थाना रुन्नीसैदपुर जिला सीतामढ़ी तीसरा गोविंद कुमार राय पिता जितेन्द्र राय घर तिवाथ थाना नागपुर जिला बक्सर के निवासी हैं । पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियमधारा के प्रयोग करते हुए उसे बुधवार को जेल भेज दिया जाएगा । ।
