बिहार राज्य के सारण ज़िला से साक्षी कुमारी ,मुज़फ़्फ़रपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि सारण एसपी संतोष कुमार ने नयागांव थाना में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। एसपी के पहुँचते ही आनन फानन में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवानों ने सलामी दिया । एसपी ने निरीक्षण करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश देते हुए एसपी ने थाना के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया तथा थाना के दैनिकी प्राथमिकी पंजी,रनिग रजिस्टर,सीडी पार्ट दो, गुंडा पंजी, सीडी पार्ट तीन सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर समीक्षा की।
