बिहार राज्य के सारण ज़िला से साक्षी कुमारी ,मुज़फ़्फ़रपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि देश की रक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के याद मे , सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर नमन करने के साथ साथ शहीद सैनिकों के परिवार के लिए धन भी एकत्र किया जाएगा । ये बातें सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहे । उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात वीर सैनिक अपने प्राणों को न्योछावर कर देते है । ऐसे वीर सपूतों को नमन करने के साथ-साथ उनके परिवारों की देखभाल में हम सभी का योगदान होना चाहिए।
