,सोनपुर में वाहन चालक ने ठोकर मार कर मोटरसाइकिल सवार पिता व पुत्री को सुलाया मौत की नींद , मृतक के पत्नी हुई घायल सोनपुर---सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास छपरा --हाजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 19 के शिव बचन सिंह चौक के पास वाहन चालक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को ठोकर मार दिया जिससे मौके पर मोटरसाइकिल सवार युबक एवं उसकी पुत्री की मौत रविवार को घटनास्थल पर हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई वहीं आसपास के लोगों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया । जहां घायल महिला इंदु देवी पति अरविंद कुमार ने बतायी कि उसका पति अरविंद कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्री चांदनी कुमारी उम्र 8 पति व उसके पुत्री की मौत सोनपुर के शिव बचन सिंह चौक पर ही हो गई। मृतक वैशाली जिले के करताहा थाना के कंचना पुर धनुषी के रहने वाला है। मृतक अपने पत्नी व पुत्री के साथ अपने ससुराल दरिहरा सरैया से अपना घर कंचनपुर धनुषी जा रहा था । इसी बीच ट्रक चालक ने ठोकर मार कर फरार हो गया है । इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को लोगो व पुलिस ने दी जहां मृतक के परिजन ने रोते बिलखते हाजीपुर सदर अस्पताल पहुँचा । पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर उसे सुपुर्द कर दिया वही घटना के पूर्ण जनकारी हासिल करने में हाजीपुर पुलिस जुट गयी है ।
