परसा उच्च विद्यालय में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
परसौना में महाविष्णु यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
परसा सारण।। डॉ उमेश चंद्र को मुजफ्फरपुर जिले के सीएस बनाये जाने पर परसा में हुआ स्वागत
उत्पाद विभाग के टीम ने बबुरबानी में छापामारी कर 4 देशी शराब भट्टी को पुलिस किया ध्वस्त छपमारी में 2 शराब धंधेवाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार सोनपुर ---उत्पाद विभाग की टीम इस समय शराब के धंधेबाजो व शराब भट्टी निर्माण स्थलों पर लगातार छापेमारी कर रही है।सारण के उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार के अगवानी में सोनपुर के गंगाजल पंचायत के बबुरबानी दियारा में छापेमारी की गई । इस बात के जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि गंगाजल पंचायत के बबुरबानी के दियरा क्षेत्र में 4 देशी शराब भठ्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर 16 हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब व बनाने वाले सामान को विनिस्ट किया गया तथा 350 लीटर तैयार शराब को जप्त कर लिया गया। उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार ने यह भी बताया कि मौके से 2 शराब के धंधेबाज को भी दबोच लिया गया है। उक्त धंधेबाज सोनपुर थाना क्षेत्र के गंगाजल पंचायत के बबुरबानी निवासी गोविंदा राय पिता अशोक राय दूसरा आकाश कुमार पिता स्वर्गीय आनंदी राय को गिरफ्तार किया गया है । अजीत कुमार ने यह भी बताया कि यह छापेमारी अभियान अभी निरंतर चलता रहेगा।
जब तक अपराधियों की कड़ी सजा नहीं दी जाती अपराध पर लगाम मुश्किल।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीवान जिले के रघुनाथपुर पुलिस ने शुक्रवार को दहेज व शराब से जुड़े दो मामलों के वर्षों से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार की सुबह सीवान जेल भेज दिया ।शराब से जुड़े थानाकाण्ड संख्या - 205/17 में नवादा गांव निवासी त्रिभुवन सिंह तो वही दहेज प्रथा से जुड़े मामले में थानाकाण्ड संख्या -44 / 19 प्रदीप कुमार सिंह , दिघवलिया निवासी हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना परिसर में आज जमीन से संबंधित विवादित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया आज के जनता दरबार में अंचल के वरीय पदाधिकारी तथा थाना के पदाधिकारी मौजूद रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के कोडारी कला पंचायत के मुड़ा गांव का बाइक सवार एक युवक की सीवान छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 531 पर महमदपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक दरौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी कला पंचायत का मुंडा गांव निवासी मुनेश्वर यादव का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सरन ज़िला के सोनपुर से साक्षी कुमारी ,मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का अनुमंडल शिक्षक संघ का चुनाव शनिवार को शिशु संघ विद्यालय सोनपुर में संपन्न हुआ।
बिहार राज्य के सरन ज़िला के सोनपुर से साक्षी कुमारी ,मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामुदायिक भवन में सरकार द्वारा ग्राम कचहरी व पंचायत के विकास से संबंधित जानकारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों के उनके कार्य और अधिकार के साथ पंचायती राज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बनाए गए नियमों के बुक में प्रकाशित कर जनप्रतिनिधियों को वितरण किया जा रहा है । इस बात के जानकारी देते हुए सोनपुर पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि सभी 23 पंचायत के मुखिया, सरपंच, समिति, वार्ड सदस्यों एवं पंच को तिथि वार बुक व लीपलेट निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
