बिहार राज्य के सरन ज़िला के सोनपुर से साक्षी कुमारी ,मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामुदायिक भवन में सरकार द्वारा ग्राम कचहरी व पंचायत के विकास से संबंधित जानकारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों के उनके कार्य और अधिकार के साथ पंचायती राज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बनाए गए नियमों के बुक में प्रकाशित कर जनप्रतिनिधियों को वितरण किया जा रहा है । इस बात के जानकारी देते हुए सोनपुर पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि सभी 23 पंचायत के मुखिया, सरपंच, समिति, वार्ड सदस्यों एवं पंच को तिथि वार बुक व लीपलेट निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।