उत्पाद विभाग के टीम ने बबुरबानी में छापामारी कर 4 देशी शराब भट्टी को पुलिस किया ध्वस्त छपमारी में 2 शराब धंधेवाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार सोनपुर ---उत्पाद विभाग की टीम इस समय शराब के धंधेबाजो व शराब भट्टी निर्माण स्थलों पर लगातार छापेमारी कर रही है।सारण के उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार के अगवानी में सोनपुर के गंगाजल पंचायत के बबुरबानी दियारा में छापेमारी की गई । इस बात के जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि गंगाजल पंचायत के बबुरबानी के दियरा क्षेत्र में 4 देशी शराब भठ्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर 16 हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब व बनाने वाले सामान को विनिस्ट किया गया तथा 350 लीटर तैयार शराब को जप्त कर लिया गया। उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार ने यह भी बताया कि मौके से 2 शराब के धंधेबाज को भी दबोच लिया गया है। उक्त धंधेबाज सोनपुर थाना क्षेत्र के गंगाजल पंचायत के बबुरबानी निवासी गोविंदा राय पिता अशोक राय दूसरा आकाश कुमार पिता स्वर्गीय आनंदी राय को गिरफ्तार किया गया है । अजीत कुमार ने यह भी बताया कि यह छापेमारी अभियान अभी निरंतर चलता रहेगा।
