मांझी सारण गांव नगर की सुख,शांति व समृद्धि की मंगलकामना को लेकर मंगलवार को सीमावर्ती प्रखंड एकमा के सफरी गांव स्थित मां सफर देवी परिसर में 24 घण्टे का अखंड अष्टयाम का अयोजम किया गया। पंडित विश्वनाथ ओझा के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोचार के साथ अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। गांव नगर के साथ दूर-दराज से आये गायक मंडली के सदस्यो द्वारा राम-नाम के संक्रिर्तन व वाद्ययंत्र से निकलती करतल ध्वनि से देवी स्थान समेत सम्पूर्ण गांव गुंजयमान है। गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है।आयोजक नगनारायन पाण्डेय ने बताया की अखंड अष्टयाम के पूजा-अर्चना में 24 घण्टो तक अखंड यज्ञ की आहुति दी जाएगी ततपश्चात अगले दिन बुधवार को हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ अष्टयाम का विधिवत समापन होगा। इस मौके पर शिवनारायण पाण्डेय, मोहित पाण्डेय, रोहित कुमार ,मनीष पाण्डेय सन्नी,अनीश पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

दाउदपुर (सारण) छपरा-सिवान मार्ग पर सोनिया लाइन होटल के समीप चालक के द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण एक बोलेरो ने सड़क के किनारे बने रेलिंग में टक्कर मारकर दुर्घटना-ग्रस्त हो गई। उसके बाद चालक समेत उस पर सवार तस्कर भाग निकले। घटना के बाद जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने दुर्घटना-ग्रस्त बोलेरो की सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर जब जांच- पड़ताल की तो उसके अंदर से करीब 400 लीटर से अधिक मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन छपरा की ओर से एकमा की तरफ जा रही थी। तभी रेलिंग में टक्कर होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बतथानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस ने शराब समेत बोलेरो वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के चकशहबाज बांध के समीप टियागो कार पलटने से बारात जा रही एक दर्जन महिलाएं दब कर हुई चोटिल

परसा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 15 जून होगा नामांकन

परसा प्रखण्ड के गोरीगावां बाजार पर भगवान शिव मंदिर मन्दिर निर्माण हेतु बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों के बीच हुई बैठक

ईरानी गैंग से लोग हो जाएं सावधान सोनपुर-- सारण जिले के विभिन्न इलाकों में ईरानी गैंग के सक्रिय होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए इस गिरोह के सदस्यों से सावधान रहने की पुलिस ने लोगों से अपील की है । इस बात के जानकारी सारण पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सभी।को सतर्क रहने को कहा गया है । इस संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी अंजनी कुमार सोनपुर ने बताया कि सारण जिले के विभिन्न इलाकों में ईरानी गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिल रही है । यह गैंग के सदस्य दो पहिया या चार पहिया वाहन से शहरों में घूमते हैं तथा सादे लिबास में रहते हैं तथा वे लोगों को रास्ते या घर पर प्रवेश कर जाते हैं साथ ही वे लोग अपना परिचय अपराध शाखा अथवा एसडीएफ टीम के सदस्य के रूप में देते हैं। वह बैंकिंग के नाम पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। जांच के दौरान प्राप्त नगद रुपये, आभूषण अन्य कीमती सामान लेकर दो पहिया वाहन या अन्य वाहनों से लेकर भाग जाते हैं । इस गैंग के सदस्य पुरुष और महिला दोनों सक्रिय है । ऐसा कहीं भी किसी प्रकार की कोई अगर बात सामने आती है तो आप तुरंत सावधान रहें और इसकी सूचना नजदीकी थाना को दें साथ ही सारण पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दें ।

सारण में क्राइम कण्ट्रोल में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को SP ने किया सम्मानित* छपरा--- सारण समाहरणालय सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेश ( विशेष शाखा ) सुनील कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। संतोष कुमार , भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक , सारण सहित सारण जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी / अंचल पुलिस निरीक्षक , सारण एवं सभी थानाध्यक्ष , सारण , प्रभारी अपराध शाखा , गोपनीय प्रवाचक , प्रभारी हिन्दी शाखा सहित सभी शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए । सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष ,ओ0 पी0 प्रभारी , सारण को अच्छी गिरफ्तारी एवं कांडो के सफल उद्भेदन एवं बरामदगी के लिए उनलोगों को प्रशंसा एवं अच्छे कार्यों के लिए सराहना की गई तथा अपराध नियंत्रण , प्रभावी गश्ती, चेकिंग , स्पीडी ट्रायल , निरोधात्मक कार्रवाई , विधि – व्यवस्था संधारण एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा अपराध गोष्ठी में 30 पुलिस पदाधिकारी कर्मियों को उनके अच्छे एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही माननीय न्यायालय के लोक अभियोजक सुरेन्द्रनाथ सिंह को भी POSCO Act में दोषियों को सजा दिलाने हेतु सम्मानित किया गया। सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय, वांछित अपराधकर्मियों की सूची बनाकर उनकी गिरफतारी करने का निर्देश दिया गया। अपराध गोष्ठी में सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों के वांछित अभियुक्तों की गिरफतारी अभियान चलाकर करें तथा जो अपराधकर्मी पूर्व के कांड में आरोप – पत्रित हैं और उसकी गतिविधि में संदिग्ध है , उन्हें चिन्हित कर जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि उनकी गतिविधि संदेहास्पद पाये जाने पाए जाने पर पूर्व के कांड में जमानत रद्दीकरण कर कार्रवाई की जाएगी । लाईसेंसी आर्म्स का सत्यापन , वारंट / कूर्की का निष्पादन , मद्यनिषेध के कांडों में त्वरित कार्रवाई , जब्त शराब का विनिष्टीकरण शराब के परिवहन में जब्त वाहन का राज्यसात प्रस्ताव त्वरित गति से समर्पित करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया। अपराध नियंत्रण हेतु पूर्व के अपराधियों पर निगरानी रखने , प्रभावी गश्ती करने एवं वांछितों की गिरफतारी अभियान चलाकर करने का निर्देश दिया गया । साथ ही सार्वजनिक जगहों पर फायरिंग , हथियार लहराने आदि घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाने हेतु ऐसे मामलें संज्ञान में आने पर कठोर कार्रवाई त्वरित गति से करने हेतु निर्देशित किया गया । महिलाओं, बुर्जुगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने एवं सुलझाने के साथ – साथ महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध होने पर त्वरित गति से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मादक पदार्थो की बरामदगी एवं उसका सेवन, परिवहन एवं बिक्री करने वालों ( रमैकिंग / स्मैकियर ) तथा जुआ / जुआरियों के अड्डों आदि के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। थाना पर आगंतुकों की समस्या सुनकर निष्पादन करने हेतु सभी यानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया साथ ही सभी कोटि के पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष , पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारमुक्त पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि आमजनता एवं पुलिस के बीच दूरी खत्म हो तथा पुलिस की छवि में उतरोत्तर वृद्धि हो सके। अपराध नियंत्रण , कांडों का उदभेदन एवं गुणवतापूर्ण त्वरित अनुसंधान करने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों से विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया गया।

सोनपुर सहकारिता विभाग के प्रखंड कार्यपालक सहायकों का हुआ स्थानांतरण सोनपुर --जिला सहकारिता विभाग के अंतर्गत 16 प्रखंडों में पदस्थापित कार्यपालक सहायकों को तबादला जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार अलंकार ने बुधवार को जारी किया है । जानकारी के अनुसार से विभागीय निर्देश के आलोक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने 3 वर्षों से अधिक समय से एक ही प्रखंड में पदस्थापित कार्यालय सहायकों का तबादला किया गया है । जिसमें सोनपुर के पंकज पंडित को गरखा जबकि परसा के अमृतराज को सोनपुर में स्थानांतरित किया गया है। तबादले किए गए सभी कार्यपालक सहायकों को 2 दिनों के अंदर नव पदस्थापित प्रखंड में योगदान करते ही प्रभाव आदान प्रदान करने का निर्देश दिया है ।

सोनपुर सीओ के कार्य में लापरवाही व शिकायत मिलने के कारण राजस्व विभाग ने किया निलंबित सोनपुर-- बिहार सरकार के राजस्व विभाग ने सोनपुर सीओ को निलंबित कर दिया है। इनके ऊपर कई तरह की शिकायत व कार्यों में लापरवाही की सूचनाएं व निरीक्षण के दौरान कई कारण होने से बिहार सरकार ने इन्हें निलंबित कर दिया है । बता दें कि 13 अप्रैल 2022 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मल्होत्रा ने सोनपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था । निरीक्षण में दाखिल-खारिज जमाबंदी डिजिटाइजेशन के कार्य में लापरवाही व त्रुटियां पाए जाने के साथ कागजात के रखरखाव सही नहीं होने एवं कईअन्य अभिलेखों में त्रुटियां पाई गई थी साथ ही इनके ऊपर शिकायत भी मिली थी इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोनपुर के अंचल अधिकारी अनुज कुमार को निलंबित कर दिया । निलंबन की अवधि में सीओ को सारण प्रमंडल मुख्यालय स्थित प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस खबर से सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जैसे ही कर्मियों को जानकारी मिली वैसे ही कर्मियों से लेकर जनप्रतिनिधियों में चर्चाएं शुरू हो गई । बतादे कि बिहार के तीन अंचल अधिकारियों को सरकार ने निलंबित कर दिया है. जिन अंचल अधिकारियों को निलंबित किया गया है उसमें पटना के बख्तियारपुर, सारण के सोनपुर और मुंगेर के कटिया बंबर के सीओ शामिल हैं।

हुसैनगंज में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजरुल हक़ जन्माष्ठली के आशियाना पर बुधवार को जन सुराज के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मौलाना मजरुल हक के मजार पे चादरपोशी कर के नमन किया।आशियाना पर प्रेस संवाद कार्यक्रम किया। निर्धारित कार्यक्रम में विलंब से पहुंचने के बाद भी मौलाना साहब के पुरे परिवार एवं हुसैनगंज के क्षेत्र के समाज के प्रबुद्ध व आमजनों की भीड़ जमी रही। संवाद सभा को संबोधित करते हुए,उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में किसी प्रकार के चुनाव नहीं है। मैं सीवान सहित पूरे बिहार की जनता के बीच पहुँच कर शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य कई जटिल जनसमस्याओं से रू-ब-रू होना चाहता हूं जिसके बाद बिहार की जनता को जागरूक करने का संकल्प लेकर 2 अक्टूबर से 3 हज़ार किलोमीटर का पद यात्रा की शुरुआत करूँगा। जिसमे सभी वर्गों के समूह समाज को संगठित करना और अच्छे लोगों को जोड़ना का कार्य करूंगा। मेहनत करने से बिहार बदलेगा। बिहार के लोग वर्कर नहीं संस्थापक है। एक दल बनाकर बेहतर बिहार का निर्माण किया जा सकता है। मौके पर मौलाना साहब के परपौत्र अबदुल्लाह फारूकी,डॉ सारिक नैय्यर,सादाब फारूकी,नेयाज फारूकी,नवाज़ फारूकी,मो मजरुल,अबरार अहमद,समीर अली, मोहमद कैफ,यासूब रिज़वी,ओम प्रकाश सहित अन्य कई दर्जन जनप्रतिनिधि व युवा छात्र और लोग मौजूद रहे।