सोनपुर सीओ के कार्य में लापरवाही व शिकायत मिलने के कारण राजस्व विभाग ने किया निलंबित सोनपुर-- बिहार सरकार के राजस्व विभाग ने सोनपुर सीओ को निलंबित कर दिया है। इनके ऊपर कई तरह की शिकायत व कार्यों में लापरवाही की सूचनाएं व निरीक्षण के दौरान कई कारण होने से बिहार सरकार ने इन्हें निलंबित कर दिया है । बता दें कि 13 अप्रैल 2022 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मल्होत्रा ने सोनपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था । निरीक्षण में दाखिल-खारिज जमाबंदी डिजिटाइजेशन के कार्य में लापरवाही व त्रुटियां पाए जाने के साथ कागजात के रखरखाव सही नहीं होने एवं कईअन्य अभिलेखों में त्रुटियां पाई गई थी साथ ही इनके ऊपर शिकायत भी मिली थी इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोनपुर के अंचल अधिकारी अनुज कुमार को निलंबित कर दिया । निलंबन की अवधि में सीओ को सारण प्रमंडल मुख्यालय स्थित प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस खबर से सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जैसे ही कर्मियों को जानकारी मिली वैसे ही कर्मियों से लेकर जनप्रतिनिधियों में चर्चाएं शुरू हो गई । बतादे कि बिहार के तीन अंचल अधिकारियों को सरकार ने निलंबित कर दिया है. जिन अंचल अधिकारियों को निलंबित किया गया है उसमें पटना के बख्तियारपुर, सारण के सोनपुर और मुंगेर के कटिया बंबर के सीओ शामिल हैं।
