हुसैनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में  गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ  मनीष कुमार ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची 139 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, एचआईवी, बीपी, सुगर तथा वजन की जांच कर उचित दवाइयां दी गई। ।ईस अवसर पर डॉ नीतीश कुमार,डॉ निखिल कुमार,डॉ करुणानिधि,एलटी सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, डेटा ऑपरेटर अमित पाठक, महेश कुमार,महेश कुमार व आशा कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

दरौदाप्रखंड क्षेत्र के बाजारों में तरबूज के बिक्री में गिरावट देखने को मिल रहा है तरबूज के बिक्री में गिरावट आने के कारण व्यापारियों को नुकसान हो रहा है इस संबंध में व्यापारियों का कहना था बिक्री में गिरावट आने के कारण तरबूज सर रहे हैं जिसके कारण उनका नुकसान हो रहा है हो रहे नुकसान को देख व्यापरी परेशान है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा फसलों का एमएसपी बढ़ाए जाने का स्वागत किया है इस संबंध में किसानों का कहना था कि जहां फसल के लगाने में अब अधिक लागत आ रही है वहीं केंद्र सरकार द्वारा एसपी बढ़ाए जाने से किसानों को फायदा होगा किसानों ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया

पहलेजाघाट में माँ मनसा काली ,काल भैरो,कुबेर के प्राण प्रतिष्ठा व भन्डारे के साथ यज्ञ हुआ संपन्न सोनपुर-- पहलेजा घाट उत्तर वाहिनी गंगा नदी स्थित राम जानकी मंदिर के प्रांगण में श्री श्री 108 श्री श्यामसुंदर मुनि जी महाराज उर्फ फलाहारी बाबा के नेतृत्व में माँ मनसा काली , परमहंस ,भगवती शारदा देवी व कुबेर के साथ काल भैरव के प्रतिमा का विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराया गया । इस मंदिर के प्रांगण में देवी देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को हवन एवं भंडारे के आयोजन के साथ ही संपन्न हो गया । यज्ञ के समापन के दौरान भजन कीर्तन व रामलीला से पूरे आसपास के वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया था । यज्ञ में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु परिक्रमा करने के साथ-साथ भजन कीर्तन व रामलीला से धर्म की राह पर चलने के लिए अपने जीवन को सार्थक बनाने का ज्ञान प्राप्त कर रहे थे । गौरतलब है कि सोनपुर प्रखंड के रामजानकी मंदिर पहलेजाघाट में प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए 6 जून को भव्य कलशयात्रा निकाली गई थी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था। उसके अगले दिन से रामलीला का कार्यक्रम सांध्यकालीन चलता रहा जहां श्रद्धालु पहुँच कर रामकथा का रसपान करते हुए, धार्मिक दृश्य को देखकर मन को स्वच्छ व निर्मल बनाते रहे ।

दरौंदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत सैकड़ों गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया. अस्पताल प्रबंधक जितेंद्रर कुमार सिंह ने कहा कि एचआईवी, हेमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, वजन, रक्त इत्यादि की जांच कर कर्मियों द्वारा दवा दी गई. जांच के बाद जो गर्भवती महिलाएं कोविड-19 का टीका का तीसरा डोज नहीं ली थी. उन गर्भवती महिलाओं को टीका भी लगाया गया. टीका लगाने के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक नाश्ता करने की बात कही गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, विकास मित्र एवं आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका के साथ बैठक किया. पूर्व हुए बैठक में बीडीओ ने सभी कर्मियों को पंचायत वार पंचायत भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर शिविर लगाकर पेंशन धारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लेने को कहा था. लेकिन आदेश के बाद भी सौ प्रतिशत कार्य नहीं हुआ. जिसके बाद बीडीओ ने कार्यपालक सहायक एवं अन्य कर्मियों को डोर टू डोर जाकर पेंशन धारियों के जीवन प्रमाणीकरण कर के लक्ष्य को प्रखंड कार्यालय को को कहा. इस दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कार्यपालक सहायक आंगनबाड़ी सेविका सहायिका विकास मित्र के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिसवन (सीवान)चैनपुर ओपी पुलिस ने समकालीन छापामारी में फरार चल रहे चार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ओपी प्रभारी अभिनन्दन यादव ने बताया कि छतौली गांव के वारंटी पप्पू पटेल, नीपू कुमार पटेल, सत्यनारायण प्रसाद व नागेश्वर पटेल को गिरफ्तार किया गया है। चारों लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे थे,जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सिसवन (सीवान) थाना क्षेत्र के.मोरवन गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी रविंद्र उपाध्याय और रंजीत कुमार ससामिल हैं।दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिसवन (सीवान)प्रखंड के सिसवन,भागर,ग्यासपुर व जई छपरा स्थित सरयू नदी घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था कि डुबकी लगाई। सिसवन के शिवाला घाट पर सुबह चार बजे से हीं सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए उमड़ पड़ी थी।श्रद्धालुओं ने सरयु नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर अपने परिवार वालों के लिए सुख शांति बनाए रखने की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने सुबह में गंगा स्नान कर अपने सुहाग की रक्षा का वरदान भी गंगा मां से मांगी। आज के दिन गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। आचार्य सत्यदेव तिवारी कर्मकांडी ने बताया कि पुराणों में कहा गया कि जिस दिन गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। उस दिन दस महाशुभयोग का निर्माण हुआ था। इस तिथि पर दस प्रकार के शुभ योगों से गंगा दशहरा पर मां गंगा का अवतरण हुआ था। ऐसे में गंगा दशहरा पर शुभ योग में दान जरूर करना चाहिए। इस रोज शीतलता प्रदान करने वाले पदार्थों का दान करने से घर में सुखा शांति बनी रहती है। गंगा दशहरा पर शुभ कार्य करने पर कार्यों में किसी भी तरह की कोई भी बाधा नहीं आती हैं। साथ ही आज के सभी कार्य शुभ फलदायी होता है। गंगा दशहरा पर राशि के अनुसार दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।