सोनपुर समाज में शिक्षित व बुद्धिजीवी कहे जाने वाले पदाधिकारी अपने काली करतूत इस तरह से करते हैं कि उन पर विश्वास करना समाज के लिए घातक बन रहा है। ऐसा ही एक मामला वैशाली जिले के राजापाकर के बीडीओ द्वारा अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने से अधिकारियों के प्रति नफरत व विश्वास खत्म हो रही है । मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बाकरपुर ---छपरा नव निर्माणाधीन फोरलेन के नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौर के समीप बंद पड़े स्टेट ट्यूबवेल के समीप अपने गाड़ी जो प्रखंड विकास पदाधिकारी का बोर्ड लगा गाड़ी से उतरकर राजापाकर के बीडीओ युसूफ सेराज ने एक युवक को बुलाकर बंद पड़े ट्यूबवेल मैं ले जाकर उस युवक से अपना अश्लील वीडियो मंगलवार के शाम को बनाने के लिए कहा साथ ही कई तरह की हरकतें करने पर युवक द्वारा अश्लील वीडियो और नही बनाने का विरोध किए जाने पर बीडीओ ने युवक को जान से मारने की धमकी दी । जिस पर युवक ने हो-हल्ला शुरू करते हुए ग्रामीणों को एकत्रित कर दिया । जहां ग्रामीणों ने राजापाकर के बीडीओ युसूफ सेराज को धुनाई करते हुए इसकी सूचना नयागांव पुलिस को दी । घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बीडीओ व युवक की पूछताछ के लिए थाने ले गई ।
गर्मी के कारण 3 गाय की हुई मौत सोनपुर-- सोनपुर आदम में एक ही घर से ज्यादा गर्मी होने के कारण 3 गाय की मौत हो गई । यह घटना नीरज कुमार सिंह पिता रामकुमार सिंह, ग्राम- सोनपुरआदम के डेयरी फार्म सेंटर पर तीन गाय की मृत्यु हो गई । गाँव के मवेशी पलकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है । बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद , मानवेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण गाय गर्मी को सहन नही किया साथ ही गाय के शरीर में खून की कमी थी । भ्रमणशील पशु चिकित्सक पदाधिकारी ,सोनपुर आलोक कुमार सिंह नें बताया कि भीषण गर्मी के कारण सभी गायों को रेड वाटर अर्थात पेशाब से खून आना एवं तेज बुखार होने के अलावा गाय के शरीर मे खून की कमी होने के अलावा पोष्टिक आहार पर्याप्त मात्रा में नही मिलने व `बुखार के कारण मौत हुई है। गाय बीमार होने के बाद उसे प्राईवेट डॉ से ईलाज चल रहा था अचानक ज्यादा बुखार व गर्मी सहन नहीं करने के कारण गाय की मौत हो गयी है।। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से डेयरी सेंटर के मालिक नीरज कुमार सिंह को इस आर्थिक आपदा से निबटने के लिए उचित मुआवजा देनें की मांग की।
मांझी प्रखंड क्षेत्र के घोरघट गांव के किसान को अपने सब्जी के सही उचित मूल्य न मिलने चलते किसान भोला माली ने अपने हरी सब्जियों को सड़क पर फेक कर सरकार से नाराजगी जताई। आपको बताते चलें कि एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं वही हरी सब्जियों के सही दाम न मिलने से किसान इन दिनों काफी परेशान दिख रहे हैं।सब्जी का भाव गिर जाने के कारण घोरहट के किसान भोला माली गुस्सा होकर सभी सब्जी को फेककर कुचल दिए। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
मांझी सारण छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर एवं कोपा थाना के बीच बनवार ढाला से पूरब तीन सौ गज की दूरी पर बीती रात सड़क किनारे पड़े एक 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव को दाउदपुर थाना पुलिस ने किया बरामद। इसकी जानकारी तब हुई जब कोपा थाना पुलिस रात्रि गश्ती के दौरान बनवार से पूरब सड़क किनारे पड़े खून से लहुकुहन एक मृत व्यक्ति पर नजर पड़ी। जिसे देख तत्काल कोपा थाना ने इसकी सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की छानबीन किया। हालांकि सीमा विवाद को लेकर कुछ समय तक कोपा व दाउदपुर थाना के बीच शव उठाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लाई एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। हालांकि घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर है। जबकि कुछ लोगो का कहना है कि जिस हालात में शव सड़क किनारे पड़ा था उस स्थल पर खून का एक बूंद भी जमीन पर नही गिरा था। जबकि मृतक के चेहरे बिल्कुल खून से रंगे पड़े थे जैसे किसी ने उसके चेहरे पर रंग लगा दिया हो। वही फिलहाल पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। वही इस सबन्ध में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता लग सकता है। पुलिस अपने स्तर से मामले की तफ्तीश कर रही है। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नही हो सकी है।
सारण छपरा-सिवान मुख्यमार्ग पर स्थित रक्षाब्रम्ह बाबा स्थान व भोला ढाला के बीच शुक्रवार की अहले सुबह अनियंत्रित होकर एक बोलोरो वाहन सड़क किनारे गहरे खाई में पलट गई। दुर्घटना में बाल-बाल बचे बोलोरो पर सवार लोग। वैसे इस हादसे में बोलोरो पर सवार बच्चा सहित करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये है। सभी घायलों को स्थानीय लोगो की सहयोग दाउदपुर में एक निजी किलनिक मे उपचार कराया गया। घटना उस वक्त की बताई जाती है जब वाहन कोपा की तरफ तेज गति से आ रहा था तभी अचानक सामने से एक तेज गति से मैजिक वाहन आ गया जिसके बचाने की चक्कर मे वाहन चालक ने एक स्कूटी में हल्की ठोकर मार दिया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरा । दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना क्षेत्र के मोहब्बतपरसा गांव से एक शादी समारोह में सम्मलित होकर बोलोरो से सभी लोग रसूलपुर घर जा रहे थे तभी भोला ढाला के समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। घायलों में ओमप्रकाश साह ,रीना देवी, शिवम कुमार, विवेक कुमार, सुजीत कुमार आदि शामिल है। वही घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है हादसा सुबह में हुई यही गनीमत था अन्यथा दुर्घटना रात में हुई होती तो संभवत खरपतवार व झाड़ी में छुपे वाहन पर किसी की नजर नही जाती और कोई बड़ी अनहोनी घटना घट जाती। फिलहाल इस घटना में पिता तीन मासूम बच्चे व मा को गंभीर चोट आई है वैसे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे है। वही चालक घटनास्थल से गाड़ी छोड़कर फरार बताया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
माँझी थाना क्षेत्र के उड़ियानपुर गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता महिला की सन्देहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर मायके से पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताडना के बाद विवाहिता नीतू देवी 28 वर्ष की निर्ममता पूर्वक हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर घटना की सूचना पाकर पहुंची माँझी थाना पुलिस ने मायके वालों के आवेदन के आलोक में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया। मृतिका बनियापुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी ललन प्रसाद की पुत्री बताई जाती है। मृतिका के पिता ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उनकी पुत्री की शादी माँझी के उड़ियानपुर निवासी आजाद प्रसाद के पुत्र नागेन्द्र प्रसाद से वैदिक रीति रिवाज से हंसी खुशी के माहौल में सम्पन्न हुई थी। मृतिका को एक तीन वर्षीया अंशिका कुमारी नामक पुत्री भी है। उन्होंने बताया कि पुत्री के जन्म लेने के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा मृतिका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस वजह से दो वर्ष से अधिक समय से वह अपने मायके रहकर ही बच्ची का पालन पोषण कर रही थी। करीब छह माह पूर्व मृतिका अपने पति से बात करके स्वेच्छा से बच्ची समेत अपने ससुराल उड़ियानपुर आकर रहने लगी। बावजूद इसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा। ससुराल वालों की प्रताड़ना से ऊब कर मृतिका ने महीनों पूर्व छपरा महिला थाना में आवेदन देकर पति सास ससुर तथा देवर देवरानी पर पुत्री जनने के कारण उपेक्षा व प्रताड़ना का आरोप भी लगाया था। इतना ही नही ससुराल वालों ने अपना बिजनेश शुरू करने के नाम पर मायके वालों से दो लाख रुपये का डिमांड भी किया था। जिसे देने में मृतिका के गरीब माता पिता ने असमर्थता जता दी थी। घटना की सूचना पाकर मृतिका के मायके से उड़ियानपुर आ धमके करीब एक दर्जन लोगों ने एक स्वर से ससुराल वालों पर लाठी डंडे से मृतिका की पिटाई करने तथा गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता लग पायेगा। फिलहाल मृतिका के पिता ललन प्रसाद के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उधर गांव के लोगों का कहना था कि देर रात अचानक तबियत खराब होने के बाद परिजन उसे इलाज हेतु एकमा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले का गहनता से अनुसन्धान कर रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में बात ही बात में जमकर मारपीट हो गई. मारपीट की घटना में दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दोनो को इलाज के लिए परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घायलों में सुनील राम की पुत्री खुशी कुमारी व यमुना राम के पुत्र अजय कुमार शामिल है. घटना के बाद दरौंदा पुलिस मामले की जांच में जुटी है वही. पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
परसा के युवा समाजसेवी विक्रम कुमार साह से हुई मोबाइल वाणी पर खास बातचीत
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है जहां पर रही भीषण गर्मी के कारण लोगों घर से निकलने में कतरा रहे हैं तो वही पावर कट और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों की समस्या और बढ़ जा रही है इस संबंध में लोगों का कहना था लो वोल्टेज के कारण विद्युत से चलने वाले उपकरण पंखा मोटर सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
दिघवारा सीओ का सोनपुर अंचल मिला प्रभार ,सोनपुर सीओ के कार्य में लापरवाही पड़ा महंगा सोनपुर --सोनपुर सीओ अनुज कुमार के निलंबित होने के बाद दिघवारा अंचल के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा को अतिरिक्त पदभार सोनपुर अंचल संभालने का निर्देशित की गई है । बता दें कि राज्य सरकार से मिले दिशा निर्देश के आलोक में जिला अधिकारी सारण राजेश मीणा ने दिघवारा सीओ को कार्यभार संभालने का निर्देश सोनपुर अंचल सीओ के पद पर जारी किया है। सोनपुर सीओ अनुज कुमार के निलंबन होने के बाद सीओ अनुज कुमार को सारण प्रमंडल मुख्यालय स्थित प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है । उन्हें निलंबन अवधि पूर्व के सीओ अनुज कुमार के जीवन निर्वाह भत्ता सिर्फ दे होगी ।
