गर्मी के कारण 3 गाय की हुई मौत सोनपुर-- सोनपुर आदम में एक ही घर से ज्यादा गर्मी होने के कारण 3 गाय की मौत हो गई । यह घटना नीरज कुमार सिंह पिता रामकुमार सिंह, ग्राम- सोनपुरआदम के डेयरी फार्म सेंटर पर तीन गाय की मृत्यु हो गई । गाँव के मवेशी पलकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है । बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद , मानवेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण गाय गर्मी को सहन नही किया साथ ही गाय के शरीर में खून की कमी थी । भ्रमणशील पशु चिकित्सक पदाधिकारी ,सोनपुर आलोक कुमार सिंह नें बताया कि भीषण गर्मी के कारण सभी गायों को रेड वाटर अर्थात पेशाब से खून आना एवं तेज बुखार होने के अलावा गाय के शरीर मे खून की कमी होने के अलावा पोष्टिक आहार पर्याप्त मात्रा में नही मिलने व `बुखार के कारण मौत हुई है। गाय बीमार होने के बाद उसे प्राईवेट डॉ से ईलाज चल रहा था अचानक ज्यादा बुखार व गर्मी सहन नहीं करने के कारण गाय की मौत हो गयी है।। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से डेयरी सेंटर के मालिक नीरज कुमार सिंह को इस आर्थिक आपदा से निबटने के लिए उचित मुआवजा देनें की मांग की।
