सोनपुर समाज में शिक्षित व बुद्धिजीवी कहे जाने वाले पदाधिकारी अपने काली करतूत इस तरह से करते हैं कि उन पर विश्वास करना समाज के लिए घातक बन रहा है। ऐसा ही एक मामला वैशाली जिले के राजापाकर के बीडीओ द्वारा अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने से अधिकारियों के प्रति नफरत व विश्वास खत्म हो रही है । मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बाकरपुर ---छपरा नव निर्माणाधीन फोरलेन के नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौर के समीप बंद पड़े स्टेट ट्यूबवेल के समीप अपने गाड़ी जो प्रखंड विकास पदाधिकारी का बोर्ड लगा गाड़ी से उतरकर राजापाकर के बीडीओ युसूफ सेराज ने एक युवक को बुलाकर बंद पड़े ट्यूबवेल मैं ले जाकर उस युवक से अपना अश्लील वीडियो मंगलवार के शाम को बनाने के लिए कहा साथ ही कई तरह की हरकतें करने पर युवक द्वारा अश्लील वीडियो और नही बनाने का विरोध किए जाने पर बीडीओ ने युवक को जान से मारने की धमकी दी । जिस पर युवक ने हो-हल्ला शुरू करते हुए ग्रामीणों को एकत्रित कर दिया । जहां ग्रामीणों ने राजापाकर के बीडीओ युसूफ सेराज को धुनाई करते हुए इसकी सूचना नयागांव पुलिस को दी । घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बीडीओ व युवक की पूछताछ के लिए थाने ले गई ।
