हुसैनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची 139 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, एचआईवी, बीपी, सुगर तथा वजन की जांच कर उचित दवाइयां दी गई। ।ईस अवसर पर डॉ नीतीश कुमार,डॉ निखिल कुमार,डॉ करुणानिधि,एलटी सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, डेटा ऑपरेटर अमित पाठक, महेश कुमार,महेश कुमार व आशा कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
