सारण में क्राइम कण्ट्रोल में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को SP ने किया सम्मानित* छपरा--- सारण समाहरणालय सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेश ( विशेष शाखा ) सुनील कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। संतोष कुमार , भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक , सारण सहित सारण जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी / अंचल पुलिस निरीक्षक , सारण एवं सभी थानाध्यक्ष , सारण , प्रभारी अपराध शाखा , गोपनीय प्रवाचक , प्रभारी हिन्दी शाखा सहित सभी शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए । सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष ,ओ0 पी0 प्रभारी , सारण को अच्छी गिरफ्तारी एवं कांडो के सफल उद्भेदन एवं बरामदगी के लिए उनलोगों को प्रशंसा एवं अच्छे कार्यों के लिए सराहना की गई तथा अपराध नियंत्रण , प्रभावी गश्ती, चेकिंग , स्पीडी ट्रायल , निरोधात्मक कार्रवाई , विधि – व्यवस्था संधारण एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा अपराध गोष्ठी में 30 पुलिस पदाधिकारी कर्मियों को उनके अच्छे एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही माननीय न्यायालय के लोक अभियोजक सुरेन्द्रनाथ सिंह को भी POSCO Act में दोषियों को सजा दिलाने हेतु सम्मानित किया गया। सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय, वांछित अपराधकर्मियों की सूची बनाकर उनकी गिरफतारी करने का निर्देश दिया गया। अपराध गोष्ठी में सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों के वांछित अभियुक्तों की गिरफतारी अभियान चलाकर करें तथा जो अपराधकर्मी पूर्व के कांड में आरोप – पत्रित हैं और उसकी गतिविधि में संदिग्ध है , उन्हें चिन्हित कर जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि उनकी गतिविधि संदेहास्पद पाये जाने पाए जाने पर पूर्व के कांड में जमानत रद्दीकरण कर कार्रवाई की जाएगी । लाईसेंसी आर्म्स का सत्यापन , वारंट / कूर्की का निष्पादन , मद्यनिषेध के कांडों में त्वरित कार्रवाई , जब्त शराब का विनिष्टीकरण शराब के परिवहन में जब्त वाहन का राज्यसात प्रस्ताव त्वरित गति से समर्पित करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया। अपराध नियंत्रण हेतु पूर्व के अपराधियों पर निगरानी रखने , प्रभावी गश्ती करने एवं वांछितों की गिरफतारी अभियान चलाकर करने का निर्देश दिया गया । साथ ही सार्वजनिक जगहों पर फायरिंग , हथियार लहराने आदि घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाने हेतु ऐसे मामलें संज्ञान में आने पर कठोर कार्रवाई त्वरित गति से करने हेतु निर्देशित किया गया । महिलाओं, बुर्जुगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने एवं सुलझाने के साथ – साथ महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध होने पर त्वरित गति से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मादक पदार्थो की बरामदगी एवं उसका सेवन, परिवहन एवं बिक्री करने वालों ( रमैकिंग / स्मैकियर ) तथा जुआ / जुआरियों के अड्डों आदि के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। थाना पर आगंतुकों की समस्या सुनकर निष्पादन करने हेतु सभी यानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया साथ ही सभी कोटि के पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष , पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारमुक्त पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि आमजनता एवं पुलिस के बीच दूरी खत्म हो तथा पुलिस की छवि में उतरोत्तर वृद्धि हो सके। अपराध नियंत्रण , कांडों का उदभेदन एवं गुणवतापूर्ण त्वरित अनुसंधान करने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों से विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया गया।