थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई. जिसमे दोनो तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए है. बताया जा रहा है कि पूर्व में मारपीट हुई थी. जिसमे थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. केश उठाने के लिए बार बार झगड़ा हो रहा था. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत सूक्ष्म सिंचाई के प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक किया गया एवं एलइडी वान के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के रुकुन्दीपुर शनिचरा स्थान, बालबंगरा में बेलदारी टोला नहर पर, रामगढ़ा में भीखाबांध सुंदर बाबा के स्थान पर कार्यक्रम किया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री राम सुमन के द्वारा किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई की महत्ता पर प्रकाश डाला गया. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बिहार स्टेट बार काउंसिल ने अधिवक्ता संघ सोनपुर के तदर्थ कमेटी को भंग कर नई तदर्थ कमेटी का गठन किया है.नई तदर्थ कमेटी को स्टेट बार काउंसिल ने दो महीने के अंदर चुनाव संपन्न कराने का निर्देश भी दिया है.वही पूर्व के कमेटी पर चुनाव नहीं कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नौ महीने में चुनावी प्रक्रिया को एक कदम भी आगे बढ़ाने में तदर्थ कमेटी के पदाधिकारी विफल रहे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रमुख की अध्यक्षता में आपदा अनुश्रवण की बैठक
सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर लगाकर डॉक्टर हरिशंकर चौधरी ने वैसे मरीजों को जिनका हाइड्रोसील बढ़ गया है या उन्हें फलेरिया हो गया है । वैसे मरीजों को उन्होंने जांच पड़ताल करते हुए दवा उपलब्ध कराकर जिनके हाइड्रोसील ज्यादा बढ़ गए हैं या फलेरिया बढ़ गए हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
26 नवंबर 2016 से चल रहे व्यवहार न्यायालय सोनपुर में छठे (6th) सब जज के रूप में 6 जून को श्री नन्द किशोर अपना योगदान दे चुके हैं। योगदान के दिन ही एक मुकदमा में वकील के बहस सुनकर इन्होंने जो अभियुक्त कस्टडी में था उसे जमानत दे दिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार के सबसे लंबा पुल जो उत्तरी बिहार और दक्षिणी बिहार की जोड़ने वाले महात्मा गांधी पुल का दूसरे लैंन का जीर्णोद्धार केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका दीप प्रज्वलित कर दूसरे लाइन का आवागमन जनता को समर्पित फीता काटकर 7.6. 22 शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण हो जाने से अब दोनों लाइनों पर आवागमन लोगों को आसानी से हो सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीवान-छपरा रेल खंड पर दरौंदा-चैनवा के मध्य जलालपुर के पास रेलवे ट्रैक के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा झाड़ी में आग लगा दिया गया. आग की लपटें तेज होने से आग पर काबू पाना मुश्किल रहा. रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कर्मियों ने इसकी सूचना दरौंदा स्टेशन मास्टर को दिया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में शिविर लगाकर दर्जनों लोगों को देखी गई फलेरिया व हाइड्रोसील के मरीज सोनपुर --सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर लगाकर डॉक्टर हरिशंकर चौधरी ने वैसे मरीजों को जिनका हाइड्रोसील बढ़ गया है या उन्हें फलेरिया हो गया है । वैसे मरीजों को उन्होंने जांच पड़ताल करते हुए दवा उपलब्ध कराकर जिनके हाइड्रोसील ज्यादा बढ़ गए हैं या फलेरिया बढ़ गए हैं । उन्हें दवा एवं कई तरह वचाव व सुरक्षा के साथ खानपान पर ध्यान रखने की नसीहत देते हुए जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत है उन्हें अगले बुधवार को आने के लिए कहा गया है । हरिशंकर चौधरी ने कहा कि वैसे यह रोग जानलेवा बीमारी नही है । हाइड्रोसील महिलाएं एवं पुरुषों में पाई जाती है। इसका मुख्य वजह है खड़े खड़े होकर पानी पीना एवं बढ़ रहे हैं हाइड्रोसील पर ध्यान ना देना एवम मच्छर के काटने से फलेरिया होती है घर हो या आसपास मैं गंदगी होने के कारण मलेरिया मच्छर उत्पन्न होते हैं जिसे काटने के बाद फलेरिया होने की संभावना रहती है अगर समय से इलाज किया जाए तो निश्चित ही उस पर काबू पाया जा सकता है। इसे हम हाथी पांव भी कहते हैं
सारण जिले के नया गांव में स्वर्गीय कॉमरेड भिखारी नाथ के मूर्ति {स्मारक] पर अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूद्र प्रताप.दांगी ने माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन की विस्तृत चर्चा आज के युवा पीढ़ीयों एवं समाज के साथ कि उन्होंने बताया स्व.भिखारी नाथ जीवन भर समाज के उन सभी वर्गों के लिए प्रयासरत रहें जो कहीं ना कहीं पीछे छूट गए थे स्वर्गीय कामरेड भिखारी नाथ जी समाज सेवा के साथ-साथ एक कुशल शिक्षक भी थे जिनके द्वारा गांव समाज में घूम घूम कर के सभी कमजोर वर्गों के बच्चों को स्कूल जाने एवं शिक्षा पर जागरूक रहने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया करते थे,,, देश सेवा में उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वीरता और अदम्य के बल पर अपने नाम को स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भी दर्ज कराई जो कि दांगी समाज के लिए गर्व की बात है... इस मौके पर यह भिखारी नाथ जी के पुत्र अशोक कश्यप,अरुण उर्फ अरविंद कश्यप,पुत्री मंजू कश्यप ,नाती संजय कश्यप, समिति सदस्य रमेश कुमार,भिखारी नाथ स्मारक समिति के महासचिव मोहन साह पूर्व उप प्रमुख सोनपुर साथ ही साथ स्मारक समिति के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे
