सुपौली गिरी टोला के समीप डम्फर की ठोकर से साइकल सवार अधेड़ की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल पचरुखी/दरौंदा। मंगलवार को सुपौली गिरी टोला के समीप सड़क पर डम्फर की ठोकर से साइकल सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। एक्सीडेंट का बाद चालक डम्फर छोड़कर फरार हो गया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि नैनपुरा निवासी अरविंद सिंह किसी कार्यवस सुपौली बाजार आये हुए थे। बाजार से घर लौटने के क्रम में सुपौली गिरी टोला के समीप सड़क पर तफर ने ठोकर मार दी। जिससे अरविंद सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

सूक्ष्म सिंचाई के प्रसार हेतु दरौंदा में किया गया नुक्कड़ नाटक दरौंदा: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत सूक्ष्म सिंचाई के प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक किया गया एवं एलइडी वान के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के रुकुन्दीपुर शनिचरा स्थान, बालबंगरा में बेलदारी टोला नहर पर, रामगढ़ा में भीखाबांध सुंदर बाबा के स्थान पर कार्यक्रम किया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री राम सुमन के द्वारा किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई की महत्ता पर प्रकाश डाला गया. साथ ही गीत, संगीत एवं नाटक कर किसानो को सरकार द्वारा संचालित योजना की जानकारी दी गई. प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना पर उद्यान निदेशालय (कृषि विभाग) के द्वारा 90 प्रतिशत का अनुदान है साथ ही सभी छोटे मध्यम किसान भाई अगर समूह के माध्यम से इस योजना का लाभ लेते हैं तो उन्हें कम से कम 5 किसान एवं 6.25 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. इसके तहत किसानों को समूह के लिए 210 फिट का बोरिंग, समर्सिबल पम्प के साथ 5 एचपी का मोटर एवं पम्प हाउस मुफ्त में मिलेगा. कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक शरद सिंह ने योजना पर प्रकाश डाला एवं तकनीकी सहयोग हेतु किसान भाइयों को सम्बोधित किया. कार्यक्रम के दौरान क़ृषि समन्यवयक नवल किशोर, अभय कुमार, किसान सलाहकार सुशील तिवारी, मुन्नीलाला कुमार, राजेश ठाकुर, अनिल कुमार तथा प्रखंड के किसान जीतेन्द्र कुमार सिंह, धनेश्वर प्रसाद, दिलीप यादव, वीरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, नरेश यादव सहित अन्य किसान उपस्थित रहे.

दरौंदा में नगदी सहित लाखो के आभूषण चोरो ने लेकर हुए रफूचक्कर दरौंदा। थाना क्षेत्र के गांव बावनागंज जलालपुर कुम्हार टोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बना कर नगदी सहित लाखो रुपया के जेवर एवं कपड़ा ले कर चले गए. स्व. रामेश्वर पड़ित के लड़के योगेन्द्र पड़ित ने थाना में दिए आवेदन कहा है कि सोमवार की रात्रि में मेरी माँ का अचानक तबियत खराब हो गया. जिसके बाद पूरे परिवार के सदस्य मुख्य दरवाजे पर ताला लगा कर बथान में मां के पास चले गए. तबियत में सुधार नही हुआ तो रात भर वही रहे. सुबह चार बजे घर आया तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर के सभी घरों के दरवाजे खुले हुए हैं. पेटी, बक्सा, गोदरेज के अलमीरा एवं पलंग का पटरा हटा हुआ था. चारो तरफ समान बिखरा पड़ा था. अलग अलग करने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इधर परिजनों की सूचना पर दरौंदा थाने के एएसआई के.डी प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. पुलिस की मौजूदगी में समान देखा गया तो चार बक्सा, तीन गोदरेज की अलमीरा, आठ सूट केश खुला हुआ था. जिसमे तीन मंगटीका, दो मंगलसूत्र, कान की बाली, दो गल्ला का हार, आठ अंगूठी, पांच चांदी की पायल, दरकश, मेहंदी छल्ला, साड़ी एवं नगदी शामिल है. सभी लगभग पंद्रह लाख रुपया की चोरी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय मुखिया पति अरुण सिंह, समाजसेवी के.के सिंह के अलावे अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के समीप एस एच 89 पर मंगलवार को एक सवारी गाड़ी पलट जाने से चालक की मौत व उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानिये लोगों की मदद से सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया गया।घटना सिसवन प्रखंड मुख्यालय के पास कि हैं हुई हैं। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार कचनार से सिसवन के रास्ते छपरा जा रही सवारी गाड़ी सिसवन प्रखंड मुख्यालय के पास एसएच 89 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

सिसवन थाना के सरहरा गांव पहुंची झारखंड पुलिस ने प्रेम प्रसंग में घर से फरार एक लड़की को उसके दोस्त के साथ मंगलवार को बमराद कर अपने साथ झारखंड लेकर चली गई। उक्त करवाई झारखंड पुलिस ने सिसवन व चैनपुर ओपी पुलिस के साथ मिलकर की।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

थाना क्षेत्र के सिसवन- सीवान मुख्य मर्ग पर घुरघाट ब्रम्ह स्थान के समीप शराबबंदी को पूर्ण विराम देने के लिए मंगलवार कि साम को उत्पाद इनपेक्टर अमरजीत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न दिशाओं से आ रहे वाहन को रोक कर चालक समेत कई लोगों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिले से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय सिंह जानकारी देते हैं की पानापुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले 2565 पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणीकरण अभी तक नहीं हो सका है जिसकी वजह से जूलाई महीने से उनका पेंशन बंद हो सकता है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पानापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रोशन ने बताया कि सभी पंचायतों का रोस्टर बनाकर युद्ध स्तर पर जीवन प्रमाणीकरण का काम चल रहा है एवं सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को सूची भेज कर उनसे आग्रह किया जा रहा है, कि अपने पंचायत के वंचित लोगों का जीवन प्रमाणीकरण जून महीने के अंदर अवश्य करा लें।उन्होंने कहा कि जीवन प्रमाणीकरण करने के लिए कई बार तिथि विस्तार किया जा चुका है लेकिन अभी भी बहुत से पेंशनधारी नहीं करा सके हैं जिनकी वजह से उनका पेंशन बंद होने का खतरा मंडरा रहा है, प्रशासनिक स्तर पर हर संभव कोशिश की जा रही है कि किसी पंचायत का एक भी व्यक्ति जीवन प्रमाणीकरण करने से ना छूटे।

परसा सारण।। सीओ अखिलेश चौधरी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

20 लीटर ताड़ी के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

सिसवन (सीवान) ओपी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पूर्व में हुई विवाद को लेकर एक युवक को चाकु मार घायल कर दिया। घायल युवक स्थानीय निवासी गुलाब महतो के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार महतो है। खबर लिखे जाने तक घायल का इलाज सीवान सदर अस्पताल मे चल जा रहा था।मिली जानकारी के अनुसार गुलाब महतो का अपने गांव के हीं कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद है। गुलाब महतो का पुत्र अभिषेक महतो चैनपुर बाजार से समान लेकर घर जा रहा था तभी गांव के कुछ युवकों ने अभिषेक को उसके गांव मे हीं घर से सौ मीटर पहले पकड़ लिया और चाकु मार घायल कर दिया।इधर चाकू लगने के बाद घायल के शरीर से अत्यधिक खून निकलने लगा और वह जमीन पर गिर गया।आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया । जहां से चिकत्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची ओपी पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि चाकू घोंपने वाला युवक गांव का ही हैं।