मांझी प्रखंड के बंगरा डीह पुरुब टोला से हनुमान मंदिर के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भब्य कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा हाथी घोड़ा गाजे बाजे के साथ अलियासपुर,सन्यासी बाजार, गढ़ बाजार मांझी ब्लॉक होते हुए, मांझी राम घाट सरयू तट पहुंचे जहाँ विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सभी कलश यात्रियों ने कलश में जल भरा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माँझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा गांव में रात्रि अपने दरवाजे के बाहर चारपाई बिछा कर सो रहे एक ब्यक्ति को अपराधकर्मियों ने गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। बाद में परिजनों ने आनन फानन में उसे माँझी पीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छपरा रेफर कर दिया। छपरा ले जाने के क्रम में बीच रास्ते में ही जख्मी ने दम तोड़ दिया। मृतक मझनपुरा गांव निवासी स्व लक्ष्मण पाण्डेय का पुत्र संजय कुमार पाण्डेय 45 वर्ष बताया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सारण जिला भाजपा कार्य समिति की एक बैठक मांझी के बलिया मोड़ पर जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मन्टु सिंह छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता व पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बैठक का संचालन किया।
एकमा सारण के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और ज्योति सेंट्रल स्कूल के निदेशक डॉ एस कुमार द्वारा गैरतपुर के अग्नि पीड़ितों के मदद हेतु 5 चौकी दान की गई। साथ ही फ्री इलाज की सुविधा का भी ऐलान किया गया। विदित हो की 27 मई को शाम 4:00 बजे गैस सिलेंडर फटने के कारण भीषण आग लगी थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के मुखिया एवम पंचायत सचिव की कथित मिलीभगत से ग्यारह वार्ड सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तथा आमसभा का झूठा रजिस्टर तैयार कर सरकारी योजनाओं की राशि का बंदरबांट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सारण के डीएम को ज्ञापन देकर ग्यारह वार्ड सदस्यों ने कहा है कि पंचायत में अबतक कार्यकारिणी का भी गठन नही किया गया है। वार्ड सभा और ग्राम सभा मे बिन बुलाए सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जाती है। वार्ड सदस्यों ने इस मामले की जांच कर दोषी मुखिया व पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने तथा राशि के बंदरबांट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालो में राजेश कुमार गुप्ता,सुरेंद्र राम,रूनी देवी,विवेक कुमार सिंह,गगन कुमार राम,राजीव कुमार गुप्ता,सतेंद्र कुमार सिंह,प्रिया कुमारी व अन्य शामिल हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी में पांव कट की समस्या से ग्रामीण परेशान दिखे जा रहे हैं प्रखंड क्षेत्र मेंइस समय भीषण गर्मी पड़ रही है जिसे लोगों का हाल बेहाल है भीषण गर्मी के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं तो वहीं पांव कट की समस्या से ग्रामीणों की परेशानी और ज्यादा बढ़ रही है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुररुद्र गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 86 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के कोन्ध के खीरी टोला में झाड़ियों में छुपा कर रखे गए 15 पीस एट पीएम ब्रांड का फ्रुटी पैक अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
