माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के मुखिया एवम पंचायत सचिव की कथित मिलीभगत से ग्यारह वार्ड सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तथा आमसभा का झूठा रजिस्टर तैयार कर सरकारी योजनाओं की राशि का बंदरबांट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सारण के डीएम को ज्ञापन देकर ग्यारह वार्ड सदस्यों ने कहा है कि पंचायत में अबतक कार्यकारिणी का भी गठन नही किया गया है। वार्ड सभा और ग्राम सभा मे बिन बुलाए सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जाती है। वार्ड सदस्यों ने इस मामले की जांच कर दोषी मुखिया व पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने तथा राशि के बंदरबांट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालो में राजेश कुमार गुप्ता,सुरेंद्र राम,रूनी देवी,विवेक कुमार सिंह,गगन कुमार राम,राजीव कुमार गुप्ता,सतेंद्र कुमार सिंह,प्रिया कुमारी व अन्य शामिल हैं।
