हुसैनगंज में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजरुल हक़ जन्माष्ठली के आशियाना पर बुधवार को जन सुराज के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मौलाना मजरुल हक के मजार पे चादरपोशी कर के नमन किया।आशियाना पर प्रेस संवाद कार्यक्रम किया। निर्धारित कार्यक्रम में विलंब से पहुंचने के बाद भी मौलाना साहब के पुरे परिवार एवं हुसैनगंज के क्षेत्र के समाज के प्रबुद्ध व आमजनों की भीड़ जमी रही। संवाद सभा को संबोधित करते हुए,उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में किसी प्रकार के चुनाव नहीं है। मैं सीवान सहित पूरे बिहार की जनता के बीच पहुँच कर शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य कई जटिल जनसमस्याओं से रू-ब-रू होना चाहता हूं जिसके बाद बिहार की जनता को जागरूक करने का संकल्प लेकर 2 अक्टूबर से 3 हज़ार किलोमीटर का पद यात्रा की शुरुआत करूँगा। जिसमे सभी वर्गों के समूह समाज को संगठित करना और अच्छे लोगों को जोड़ना का कार्य करूंगा। मेहनत करने से बिहार बदलेगा। बिहार के लोग वर्कर नहीं संस्थापक है। एक दल बनाकर बेहतर बिहार का निर्माण किया जा सकता है। मौके पर मौलाना साहब के परपौत्र अबदुल्लाह फारूकी,डॉ सारिक नैय्यर,सादाब फारूकी,नेयाज फारूकी,नवाज़ फारूकी,मो मजरुल,अबरार अहमद,समीर अली, मोहमद कैफ,यासूब रिज़वी,ओम प्रकाश सहित अन्य कई दर्जन जनप्रतिनिधि व युवा छात्र और लोग मौजूद रहे।