ईरानी गैंग से लोग हो जाएं सावधान सोनपुर-- सारण जिले के विभिन्न इलाकों में ईरानी गैंग के सक्रिय होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए इस गिरोह के सदस्यों से सावधान रहने की पुलिस ने लोगों से अपील की है । इस बात के जानकारी सारण पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सभी।को सतर्क रहने को कहा गया है । इस संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी अंजनी कुमार सोनपुर ने बताया कि सारण जिले के विभिन्न इलाकों में ईरानी गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिल रही है । यह गैंग के सदस्य दो पहिया या चार पहिया वाहन से शहरों में घूमते हैं तथा सादे लिबास में रहते हैं तथा वे लोगों को रास्ते या घर पर प्रवेश कर जाते हैं साथ ही वे लोग अपना परिचय अपराध शाखा अथवा एसडीएफ टीम के सदस्य के रूप में देते हैं। वह बैंकिंग के नाम पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। जांच के दौरान प्राप्त नगद रुपये, आभूषण अन्य कीमती सामान लेकर दो पहिया वाहन या अन्य वाहनों से लेकर भाग जाते हैं । इस गैंग के सदस्य पुरुष और महिला दोनों सक्रिय है । ऐसा कहीं भी किसी प्रकार की कोई अगर बात सामने आती है तो आप तुरंत सावधान रहें और इसकी सूचना नजदीकी थाना को दें साथ ही सारण पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दें ।
