कोरोना के बढ़ते कहर के कारण पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल में चलने वाले ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होकर एक चौथाई पहुंच गई है। इस बाबत अस्पताल प्रबन्धक धीरज कुमार ने बताया कि पूर्व में इस जिला अस्पताल के ओपीडी में तीन से चार सौ मरीजों का नित्य प्रतिदिन इलाज किया जाता रहा है। लेकिन हाल के दिनों में कोविड के चलते भयभीत मरीज अपना इलाज करवाने सदर अस्पताल काफी कम संख्या में पहुंच रहे है।उन्होंने बताया कि आजकल ओपीडी में मुश्किल से 60 से 80 की संख्या में मरीज इलाज करवाने पहुंच रहें है। उन्होंने बताया कि अब तक अस्पताल में दो पाली में ओपीडी कार्य करता था। पहली पाली सुबह 8 बजे से अपराह्न 1 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है। लेकिन अस्पताल प्रबन्धन ने मरीजों की संख्या में कमी को देखते हुए अब अस्पताल में शनिवार से एक पाली में ही ओपीडी चलाने का फैसला ली है।उन्होंने कहा कि अब इस अस्पताल में सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ओपीडी में काम करेगा। अब जिले के मरीजों को विभिन्न रोंगो के इलाज हेतु ओपीडी में नए निर्धारित समय के अनुकूल पहुंचना होगा। अस्पताल प्रबन्धक ने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा पूर्व की भांति चलेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना के बढ़ते कहर के दौरान जिला में मरने वालों और संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि से जहां जिलावासी भयभीत नजर आ रहे है। वहीं अपनी जान जोखिम में डाल कर जिले के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना के कहर को रोकने में जुटे है। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि इस जिला में अत्यधिक खराब तबियत वाले संक्रमित मरीजों के लिए ओक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस जिला में वर्तमान में ओक्सीजन का कुल 213 छोटा बड़ा सिलेंडर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिले कर बरबीघा और अरियरी में तीस तीस बेड संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु लगाया गया है। जहां ओक्सीजन की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के दस खराब पड़े ओक्सीजन के नोजल का मरम्मती करवा कर उसे चालू कर दिया गया है। जबकि सदर अस्पताल के जेनरिक वार्ड में भी इसकी व्यवस्था है। वहीं कोविड सेंटर जख राज स्थान में भी पर्याप्त ओक्सीजन और हर प्रकार की दवा उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि जिला के कुछ लोग चिकित्सकों के सामने इस तरह की परेशानी पैदा कर देते है कि किन्हीं का मरीज किडनी , दम्मा आदि विभिन्न असाध्य रोंगो से ग्रसित होने के बाद वैसे मरीजों में अंतिम स्टेज में आई ओक्सीजन की कमी को देखते हुए उन्हें कोविड सेंटर ले आते है। जिसके कारण कोविड से जूझ रहे मरीजों के इलाज में बाधा पहुंचती है। सिविल सर्जन ने कहा कि चिकित्सकों की कमी के बाबजूद उपलब्ध संसाधनों में कोविड के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान का सकारात्मक उपलब्धि देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के गलत सोच के कारण कई अन्य रोंगो से ग्रसित मरीजों की जान जा रही है। इस लिए उन्होंने सलाह दी कि रोगी जिस रोग से आक्रांत हो। उसी रोग का इलाज कराए। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की।

शुक्रवार को कोरोना से पीड़ित जिले के एक प्रतिभावान इंजीनियर एवम लेखक शशिभूषण की जान ले ली। आज दोपहर 12 बजे के करीब फरीदाबाद स्थित लोटस हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।शशि भूषण कुमार पेशे से इंजीनियर,कलम के जादूगर तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।उनका पैतृक गांव बरबीघा प्रखंड अंतर्गत नरसिंहपुर गांव था। वे लगभग 56 वर्ष आयु के थे। वे मध्य विद्यालय मेहुस के एच एम रहे स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र थे। स्व भूषण फरीदाबाद में ही एक प्राइवेट कम्पनी में इंजीनियर के उच्च पद पर कार्यरत थे। वे एक कवि और लेखक भी थे। हाल के वर्षों में उनकी तीन किताबें प्रकाशित हुई थी। जबकि कई कविता की भी रचना की थी।उनके आकस्मिक निधन पर मुखिया त्रिशूल धारी सिंह , बरबीघा के नगर सभापति रौशन कुमार , श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव व पूर्व मुखिया नवीन कुमार सहित दर्जनों लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना ने जिले के किशोर न्याय परिषद के पूर्व प्रधान सदस्य पियूष कुमार श्रीवास्तव की जान ले ली। वे अभी रोहतास में अपर जिला सत्र न्यायाधीश के पद पर थे। उनके निधन से यहाँ नयायालय और विधि से जुड़े लोगो में शोक की लहर दौड़ गयी। युवा न्यायिक अधिकारी का यहाँ बड़ी संख्या में लोगो से जुड़ाव के कारण अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारियों ने शोक सम्वेदना जताई है। लोगो ने उनके परिवार को इस शोक के वेला में पीड़ा सहन करने की शक्ति देने को भगवान से प्रार्थना की है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि वे पिछले दस दिन से बीमार थे। उनका इलाज नारायण मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में चल रहा था। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरबिंद कुमार, महासचिव बिनोद कुमार सिंह के सह साथ न्याय परिषद में उनके साथ काम करने वाले श्रीनिवास ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेवाडा प्रखंड अंतर्गत चकंदरा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं अरियरी प्रखंड के पूर्व प्रमुख मो आशिक हुसैन का शुक्रवार के दिन निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष आयु के थे। वे कई दशक तक चकंदरा पंचायत के मुखिया पद पर अपना कब्जा बनाए रखा। वे कभी भी मुखिया पद का चुनाव में नहीं हारे। सरल स्वभाव के स्व हुसैन पूरी जिंदगी गरीबों की सेवा में गुजार दी । वे पूर्व कांग्रेस सांसद राजो सिंह के काफी नजदीकी थे। उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं , जन प्रतिनिधियों सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शुक्रवार को शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र से विधायक विजय सम्राट ने शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के नीमी गांव निवासी कैंसर रोग से पीड़ित सौरव कुमार की चिकित्सा व्यवस्था मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना से कराने का अनुरोध किया है ।उन्होंने इस संबंध में बरबीघा के विधायक सुदर्शन कुमार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पीड़ित सौरव कुमार बरबीघा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीमी गांव के रहने वाले हैं कैंसर पीड़ित सौरव का इलाज अभी पटना स्थित सवेरा कैंसर संस्थान में चल रहा है। शेखपुरा विधायक ने उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए बरबीघा विधायक को इस मामले में अपने स्तर से मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से मदद दिलवाने की मांग की है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

आज चेनारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में Covid-19 की जांच आज दोपहर तक किया गया। जिसमे की एक संक्रमित मरीज मिले मैं लोगों से अपील करता हूं कि बहुत तेजी से करोना वायरस ऐसे आप लोग सोशल डिस्टेंस और भीड़ वाली जगह पर मार्क्स लगाएं और बार-बार अपने हाथों को सेनराइज करें इस खबर को विस्तार से सुनने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें

जिले में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ।आपदा प्रबंधन समूह के आदेश के आलोक में आदेश जारी किया गया है । डीएम ने सीआरपीसी की धारा 144 के अधीन आदेश जारी किया है ,जिसके तहत बृहस्पतिवार से सारी दुकानें शाम 6:00 बजे के बजाय 4:00 अपराहन से बंद कर दी गई। जबकि शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा ।विवाह समारोह के लिए 50 व्यक्ति एवं अंतिम संस्कार के लिए 20 व्यक्तियों की सीमा निर्धारित की गई है। विवाह समारोह के लिए रात्रि कर्फ्यू 10:00 बजे से प्रभावी होगी। विवाह समारोह में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है । आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 4:00 अपराहन में ही बंद हो जाएंगे। इसके अलावे संपूर्ण जिले में कंटेनमेंट जोन के भीतर केवल दवा, दूध, रसद सामग्री, फल, सब्जी एवं विनिर्माण सामग्री की दुकानें ,औद्योगिक प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट्स , भोजनालय (केवल टेक होम डिलीवरी को छोड़कर) covid प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ के साथ खोलने की अनुमति रहेगीआवश्यक सेवाओं को छोड़कर वाहन का प्रजा में भी प्रतिबंधित रहेगा। सामग्री एवं निर्माण सामग्री की दुकानें औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा रेस्टोरेंट डिलीवरी के लिए को छोड़कर वाहन का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध निम्न सेवाओं /गतिविधियों पर लागू नहीं होगा परंतु कोरोना से संबंधित गाइडलाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करना होगा :-- सार्वजनिक परिवहन 50% क्षमता के अधीन औद्योगिक प्रतिष्ठान, निर्माण कार्य, ई-कॉमर्स जुड़ी सारी गतिविधियां, स्वास्थ्य से जुड़े सभी प्रतिष्ठान एवं गतिविधियां ,कृषि एवं इससे जुड़े कार्य, रेस्टोरेंट्स रात्रि 9:00 बजे तक के के लिए होम डिलीवरी के लिए अनुमान्य होगा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

कोविड-19 के वैश्विक महामारी में जिला के सैकड़ों व्यक्ति संक्रमित हुए हैं ।इसकी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी इनायत खान के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। सभी अधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर इस समस्या के समाधान के लिए पैनी नजर बनाए हुए हैं। जिले में अभी तक 24 875 सैंपल की जांच की गई है ।पिछले 24 घंटे में 924 से अधिक सैंपल की जांच की गई है ,जिसमें 113 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 585 है जिसमें जखराजस्थान में आइसोलेशन सेंटर में व्यक्ति 50 व्यक्ति भर्ती हैं ।होम आइसोलेशन में 535 व्यक्तियों का बेहतरइलाज किया जा रहा है ।यहां ऑक्सीजन गैस ,आवश्यक दवाएं आदि की कोई कमी नहीं है। सभी मरीज मेडिकल सुविधा से संतुष्ट हैं।इससे मरने वालों की संख्या 10 हो गई है । पिछले 24 घंटे में 168 व्यक्ति कोविड-19 को पराजित कर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या 804 पहुंच गई है । अरीयरि प्रखंड में 75 ,बरबीघा 63 चेवाड़ा 73 ,घाट कुसुंबा 10 ,शेखोपुर सराय 143 एवम शेखपुरा 221 व्यक्ति संक्रमित हैं ।कोविड-19 से संक्रमित होने वाले सबसे अधिक संख्या शेखपुरा प्रखंड में 221 है। इसके बाद शेखोपुर सरायपुर में 143 है ।सबसे कम संक्रमण वाले प्रखंड घाट कुसुंबा है जहां 10 संक्रमित हैं । अब जिले की सभी दुकानों को 4:00 बजे शाम से ही बंद करने का आदेश जारी किया गया है ।शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा ।भीड़ से बचने के लिए गृह विभाग के द्वारा जारी किए गए नए नियमों के को लागू किया जा रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।