कोरोना के बढ़ते कहर के कारण पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल में चलने वाले ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होकर एक चौथाई पहुंच गई है। इस बाबत अस्पताल प्रबन्धक धीरज कुमार ने बताया कि पूर्व में इस जिला अस्पताल के ओपीडी में तीन से चार सौ मरीजों का नित्य प्रतिदिन इलाज किया जाता रहा है। लेकिन हाल के दिनों में कोविड के चलते भयभीत मरीज अपना इलाज करवाने सदर अस्पताल काफी कम संख्या में पहुंच रहे है।उन्होंने बताया कि आजकल ओपीडी में मुश्किल से 60 से 80 की संख्या में मरीज इलाज करवाने पहुंच रहें है। उन्होंने बताया कि अब तक अस्पताल में दो पाली में ओपीडी कार्य करता था। पहली पाली सुबह 8 बजे से अपराह्न 1 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है। लेकिन अस्पताल प्रबन्धन ने मरीजों की संख्या में कमी को देखते हुए अब अस्पताल में शनिवार से एक पाली में ही ओपीडी चलाने का फैसला ली है।उन्होंने कहा कि अब इस अस्पताल में सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ओपीडी में काम करेगा। अब जिले के मरीजों को विभिन्न रोंगो के इलाज हेतु ओपीडी में नए निर्धारित समय के अनुकूल पहुंचना होगा। अस्पताल प्रबन्धक ने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा पूर्व की भांति चलेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
