शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड अंतर्गत डीहा पंचायत के बैकठपुर निवासी अवधेश प्रसाद ने मीडिया चैनल पर बातें कही

शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड अंतर्गत डीहा पंचायत के बैकठपुर निवासी ने मीडिया चैनल पर बातें कही

शेखपुरा प्रखंड अरियरी पंचायत डीहा अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैकठपुर के प्रांगण में कोरोना का दूसरा टीका लगाया जा रहा है

चेनारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा चेनारी के सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि 5 मई से 15 मई तक सभी सरकारी दफ्तर एवं दुकान सभी बंद रहेगी सरकार को जिस तरह से निर्देश होगा वैसे बताया जाएगा और प्रखंड विकास पदाधिकारी के वाहन से चेनारी प्रखंड के 12 पंचायत में जाकर अलाउंस किया गया कि घर में रहें सुरक्षित रहें

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रणजीत कुमार ने नवाज से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना का दूसरा लहर आयेगा। इसलिए बहुत सारे लग्न इस साल के लिए रखे हुए थे। लेकिन अभी होने वाली शादियों में शामिल होना बहुत दिक्क्त की बात हो सकती है। कोरोना और तेजी से फैलने लगेगा

प्रखंड के भादौसी गांव में शुक्रवार के दिन खाना पकाने के दौरान लगी आग से फुस और करकट से बना घर सहित घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में गृहस्वामी केशर महतो के घर में रखा चावल , गेहूं , प्याज का बीज , धनिया , कपड़ा , बिछावन जलकर बर्बाद हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखिया प्रतिनिधि और पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार पीड़ित के घर पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तेज पछुआ हवा में देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया।उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबन्धन कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग जिला प्रशासन से की है । गृहस्वामी काफी गरीब परिवार का है। आग में अनाज सहित अन्य सामानों के जल जाने के बाद उसके पूरे परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार सरकार की महत्वकांक्षी हर घर नल जल योजना का लाभ शेखोपुरसराय प्रखंड के ग्रामीणों के लिए आज भी एक सपना साबित हो रही है। लाखों खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। दरअसल प्रखंड के दर्जनों गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 निश्चय योजना से ग्रामीणों क्षेत्रों के विकास की बात कही थी। जिसमें नल जल योजना अहम है ।कब से ग्रामीण शुद्ध पेयजल की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन पीएचडी विभाग ठेकेदारों एवं सरकारी कर्मियों की मनमानी से अब तक यह योजना धरातल पर आकार नहीं ले पाई हैं। देश में कमोबेस प्रखंड में हर जगह की यही हाल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण रंजन सिंह ,आडवाणी कुमार, संतोष कुमार, कैलाश प्रसाद, मोहित मालाकार सहित कई ग्रामीण ने बताया कि जब भी पीएचडी के ठेकेदार से कब से लोगो को पानी आपूर्ति होगी। कहने पर कहते हैं कि उनका कहना है अभी पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसकी शिकायत जहां करना है आप करें ऐसे में ग्रामीण क्या करें ।समझ में नहीं आता है। जब इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलेगा तो इसकी उपयोगिता ही क्या है ।स्थानीय अधिकारी एवं उच्च अधिकारी भी इस कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिसकी वजह से संबंधित ठेकेदार अपने मनमाने तरीके से कार्य में लगे हुए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला प्रशासन ने सरकार के आदेश के तहत संध्या 6 बजे से सवेरे 6 बजे तक लगाए जाने वाले कर्फ्यू के अनुपालन को लेकर दंडाधिकारी की तैनाती की है। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है। कोरोना के संक्रमण को कम करने और उसके चेन को तोड़ने के लिए जिले के 12 स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है ।शेखपुरा बरबीघा नगर क्षेत्र के कार्यपालक अधिकारी को दी गई है। इसके अलावा क्षेत्र में बीडीओ और सीओ जिम्मेदारी को दी गई है। सरकार के 12 घंटे लगाये गये कर्फ्यू के खिलाफ आपदा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है ।गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए जिले के सभी दुकानों को 4 बजे तक ही संचालित करने का आदेश दिया है । जबकि 6 बजे संध्या से लेकर 6 बजे सवेरे तक कर्फ्यू लगा दिया है और कर्फ्यू के आदेश का सख्ती से अनुपालन करने के लिए अधिकारी तैनात कर दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रख्यात टीवी पत्रकार रोहित सरदाना के निधन की खबर के बाद यहाँ मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। किसी भी पत्रकार या व्यक्ति को इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। इस सम्बन्ध में बिहार श्रम जीवी पत्रकार यूनियन ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अजित कुमार सिन्हा, महासचिव नवीन कुमार आदि ने वर्चुअल मोड में शोक सभा आयोजित कर इस महान, निर्भीक और बेबाक पत्रकार को श्रधान्जली अर्पित की। इन लोगो ने सरदाना को आधुनिक पत्रकारिता का अग्रदूत बताया। इनसे प्रेरणा लेकर ही देश के पत्रकार लोगो के सामने छिपे तथ्य को भी सामने आ रहे थे। शोक श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार अरबिंद कुमार, संजय मेहता , निरंजन कुमार , श्ंबिल हैदर ,नीतीश कुमार , सुबोध कुमार , दीपक कुमार , अरविंद पाण्डेय , पुष्पेन्द् कुमार , कौशल किशोर सुविद पांडेय सहित अन्य ने भी भाग लेते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मृतक के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।