प्रखंड के भादौसी गांव में शुक्रवार के दिन खाना पकाने के दौरान लगी आग से फुस और करकट से बना घर सहित घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में गृहस्वामी केशर महतो के घर में रखा चावल , गेहूं , प्याज का बीज , धनिया , कपड़ा , बिछावन जलकर बर्बाद हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखिया प्रतिनिधि और पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार पीड़ित के घर पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तेज पछुआ हवा में देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया।उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबन्धन कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग जिला प्रशासन से की है । गृहस्वामी काफी गरीब परिवार का है। आग में अनाज सहित अन्य सामानों के जल जाने के बाद उसके पूरे परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
