जिला प्रशासन ने सरकार के आदेश के तहत संध्या 6 बजे से सवेरे 6 बजे तक लगाए जाने वाले कर्फ्यू के अनुपालन को लेकर दंडाधिकारी की तैनाती की है। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है। कोरोना के संक्रमण को कम करने और उसके चेन को तोड़ने के लिए जिले के 12 स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है ।शेखपुरा बरबीघा नगर क्षेत्र के कार्यपालक अधिकारी को दी गई है। इसके अलावा क्षेत्र में बीडीओ और सीओ जिम्मेदारी को दी गई है। सरकार के 12 घंटे लगाये गये कर्फ्यू के खिलाफ आपदा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है ।गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए जिले के सभी दुकानों को 4 बजे तक ही संचालित करने का आदेश दिया है । जबकि 6 बजे संध्या से लेकर 6 बजे सवेरे तक कर्फ्यू लगा दिया है और कर्फ्यू के आदेश का सख्ती से अनुपालन करने के लिए अधिकारी तैनात कर दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।