ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया को झारखंड राज्य सरकार निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ लागू करें. राज्य सरकार की मनमानी नीतियों के कारण पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है-उक्त बातें गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने रविवार को पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों में ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाना चाहिए. राज्य सरकार ने नगर निकाय चुनावों के लिए ट्रिपल टेस्ट कराने का निर्देश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को दिया है, लेकिन आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त है. झारखंड में पूर्ववर्ती पंचायत निकाय चुनावों में मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य आदि पदों पर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण था लेकन हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में राज्य सरकार ने मनमाने ढंग से यह आरक्षण समाप्त कर दिया. जिससे पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ. इन्होंने बताया कि आजसू पार्टी के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को आश्वस्त किया है कि भविष्य में कोई भी नगर निकाय अथवा पंचायत चुनाव ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया को पूरा किये बिना नहीं कराया जायेगा.
उद्यान विभाग बोकारो के द्वारा उद्यान विकास योजना के तहत मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में पेटरवार प्रखंड के कोह पंचायत भवन में पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का समापन रविवार किया गया. कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में लाभुकों के बीच मधुमक्खी पालन से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान कुल 9 लाभुकों को मधुमक्खी पालन हेतु आवश्यक मधुमक्खी बॉक्स, मधु संग्रहण उपकरण एवं अन्य जरूरी सामग्रियां प्रदान की गईं. जिससे स्थानीय किसानों और उद्यमियों को इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिल सके. उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. मौके पर संगीता देवी, सीमा देवी, नीलू, अनंता, सुनिता, किरण, मीना,पिंकी को योजना का सीधा लाभ मिला. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकार की यह पहल स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मौके पर मुखिया राजेंद्र रजवार, मोहम्मद नसीम सहित कई लोग उपस्थित थे.
भेंडरा पंचायत झामुमो महिला मोर्चा का हुआ गठन
जंगल में आग लगने से जीव जंतु के साथ पर्यावरण की भी भारी क्षति होती है :मुकेश महतो
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जीबदास साहू आलू के भण्डारण घर पर कैसे करे इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
मोबाइल वाणी और माय कहानी की खास पेशकश कार्यक्रम भावनाओं का भवर में। दोस्तों, प्यार एक ऐसा शब्द है जो हर रिश्ते में एक अलग स्थान रखता है पर क्या आप जानते हैं कि प्यार का एक और रूप सेल्फ लव यानि कि खुद से प्यार भी होता है। तो चलिए आज की कड़ी में जानते हैं कि आखिर सेल्फ लव यानि कि खुद से प्यार आखिर होता क्या है और यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य से कैसे जुड़ा हुआ है ? दोस्तों आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना हर किसी के लिए उतना ही जरुरी है जितना की हमें जीवित रहने के लिए खाना और पानी की, इसलिए खुद का ख्याल स्वयं रखें और स्वस्थ्य रहे। क्यूंकि मानसिक विकार किसी की गलती नहीं इसलिए इससे जूझने से बेहतर है इससे जुड़ी पहलुओं को समझना और समाधान ढूंढना. तो अब आइये सुनते हैं सेल्फ लव और इसके फायदे के बारे में....अब अगली कड़ी में जानेंगे कि हमारे लिए स्वस्थ्य रहना क्यों महत्वपूर्ण है। तब तक बात करते हैं सेल्फ लव के बारे में जी हां दोस्तों यह कहा जाता है कि दूसरों से पहले खुद से प्यार करना सीखो क्यूंकि जब एक इंसान खुद से प्यार करता है,खुश रहता है तो वो अपने आस पास के लोगों को भी खुश सकता है। पर क्या वास्तव में ऐसा होता है ?आपके नाज़रीय में सेल्फ लव का क्या मतलब है यानी की आप सेल्फ लव को कैसे देखते हैं और यह खुदगर्ज़ी से कैसे अलग है? अगर मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टि से देखा जाए तो सेल्फ लव यानि कि खुद से प्यार करना और सेल्फ फॉर गिवनेस यानि की खुद को माफ़ करना हमारे मानसिक स्वास्थ्य से कैसे जुड़ा है ?आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है कि लोग खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं ? क्या सच में ऐसा होता है ? इस पर राय, प्रतिक्रिया या फिर इससे जुड़ा आपके मन में कोई सवाल है तो जरूर रिकॉर्ड अपने फ़ोन में दबाएं नंबर 3 . साथ ही इसी तरह की और भी जानकारी सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.youtube.com/@mykahaani
सी,एन,टी,एस,पी,टी,एक्ट का सही तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करने की जरूरत है -बासुदेव शर्मा सचिव आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति, नावाडीह बोकारो झारखंड
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
