पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत सचिवालय में सोमवार को पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ की एक आवश्यक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ की अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू ने की. बैठक के दौरान गत 15 अगस्त को पिछरी उत्तरी मुखिया कल्पना देवी के साथ घटित घटना को लेकर एक जांच कमिटी का गठन किया गया. जो मामले की जांच करेंगी. इस कमिटी में चरगी मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, खेतको मुखिया अनवरी खातून, उलगड्डा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, मायापुर मुखिया नाम किशोर मांझी, अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी एवं चलकरी दक्षिणी मुखिया रजनी देवी को शामिल किया गया है. जांच के पश्चात जांच रिपोर्ट संघ के अध्यक्ष को सौपते हुए बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष मामले को रखा जाएगा.  बैठक के दौरान प्रस्ताव लिया गया कि जिला स्तरीय संघ में मुखिया को शामिल किए जाने के कारण प्रखंड कमिटी में खाली हुए सचिव पद पर उलगड़ा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू व कोषाध्यक्ष अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी को बनाया गया. इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे.  

पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में बुधवार को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। विधायक की ओर से आयोजित जनता दरबार में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गोमिया, पेटरवार ओर कसमार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीणों ने विधायक डॉ लंबोदर महतो को अपनी- अपनी समस्या सुनाते हुए समाधान करने की मांग की। विधायक ने कई समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारी से फोन पर बात करते हुए ऑन स्पॉट समाधान किये।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से कमलेश कुमार, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि स्कूलों की दुर्दशा को सुधारना बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि स्कूलों की मरम्मत और रंग रोगन होते रहना चाहिए। स्कूलों की साफ़ सफाई होते रहना चाहिए। जो भवन ख़राब हो गई है उसकी मरम्मत होना चाहिए।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से सुरेंद्र नाथ महतो , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि राशन डीलर्स ने उनकी बच्ची को डांट कर भगा दिया और राशन की मात्रा भी काम दिए। तो उस डीलर्स पर कार्यवाही होनी चाहिए।

अग्रसेन जी महाराज सेवा संघ एवं मारवाड़ी युवा मंच पेटरवार शाखा के तत्वाधान में श्री श्री 1008 अग्रसेन जी महाराज जयंती समारोह का आयोजन रविवार देर शाम को बुंडू पंचायत स्थित गागी हाट के निकट किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों शशिकांत सिंगला, रविकांत सिंगला, महेंद्र कुमार मोर, राजकुमार अग्रवाल, प्रेम कुमार मोर, रामावतार मोर एवं सुशील अग्रवाल के द्वारा अग्रसेन जी महाराज के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किया गया.  कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हम सबों को अग्रसेन जी महाराज के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है.  इस दौरान चित्रकला, पेंटिंग, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सेवा संघ एवं युवा मंच के अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे.

बेरमो बोकारो थर्मल स्थित डी वी सी के ए पावर प्लांट को उत्पादन बंद करना पड़ा ऐसा इसलिए हुआ की कोनार नदी में लगातार प्लांट का छाईं बह रहा था।

पेटरवार निवासी जगत किशोर प्रसाद बक्शी के पुत्र सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघु बहियार के सहायक अध्यापक सौरभ बक्शी( 44 वर्ष) का रविवार को दिन के साढ़े दस बजे इलाज के दौरान रांची कैंसर अस्पताल में निधन हो गया. सहायक अध्यापक पिछले डेढ़ साल से कैंसर रोग से पीडित थे. प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत रघुबहियार उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में लंबे समय से पदस्थापित थे.  इनके निधन पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू, सीआरपी विकास चंद्र मेहता, बीआरसी के कम्प्यूटर ऑपरेटर कुमार कौशलेश, बालगोबिन्द महतो, मनोज कुमार दसौंधी, सूरज रविदास, गौतम कुमार, संजय शर्मा सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

पेटरवार प्रखंड के पेटरवार पंचायत स्थित जामा बाड़ी में रविवार को वन अधिकार समिति का गठन करने को लेकर उप मुखिया मुक्ता कुमारी की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा के माध्यम से अबुआ वीर दिशोम अभियान 2023 के तहत पेटरवार पंचायत के बेचिरागी राजस्व ग्राम नावाडीह लिए वन अधिकार समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष गणेश महथा व सचिव रिम्पी देवी का चयन सर्वसम्मति से किया गया. जबकि वन अधिकार समिति में चांदनी देवी, संगीता देवी, मंती देवी, हीरामनी देवी, खुशबू देवी, सुनीता देवी, संजय कुमार प्रसाद, उदित कुमार सेठी, नीलेश कुमार सिंह, रवि शेखर प्रसाद एवं कार्तिक कुमार प्रसाद को सर्वसम्मति से सदस्य के रूप में चयनित किया गया. ग्राम सभा की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत के बेचिरागी गांव नावाडीह में वन अधिकार से संबंधित कार्य किये जायेंगे.

Transcript Unavailable.