Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो आज करेंगे कसमार के विभिन्न पूजा पंडालो का भ्रमण
Transcript Unavailable.
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के चिनियागढ़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शारदा देवी, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया मुनकी देवी, पंसस मनीषा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने कहा कि गांवों में जाकर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना राज्य सरकार का यह एक बेहतर प्रयास है. इस तरह के मेला का आयोजन प्रत्येक माह पेटरवार के विभिन्न पंचायतों में होना चहिये ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मेला के माध्यम से मिल सके. यह राज्य सरकार का एक सराहनीय कदम है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिनिया गढ़ा स्थित विद्यालय परिसर में लगाये गए स्वास्थ्य मेला में 20 स्टॉल लगाए गए थे. जहां पर पतकी पंचायत के विभिन्न गांवों से आये रोगियों की जांच डॉ संजय कुमार, डॉ हेमलता तिग्गा, डॉ आकाश जैन, डॉ रीता, डॉ विनम्र विधाता, डॉ मृणमय महतो, डॉ सुनीता श्रीवास्तव, डॉ राहुल प्रियदर्शी ने किया. इस मेले के दौरान रोगियों की जाँच कर दवा उपलब्ध कराया गया. इस मेला में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज, बीपीओ तपेश्वर सिंह, उमेश कुमार ठाकुर, दीपिका कुमारी, सुनीता कुमारी, संजय महतो संचालन व नियंत्रण कर रहे थे. स्वास्थ्य मेला में स्वयं सेवी संस्था प्रदान की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया था जिसमें प्रदान की पिया घोष, रेणुका व नीतू बाला देवी की ओर से स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल पर जानकारी दी जा रही थी.
पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार में संकुल स्तरीय विज्ञान एवं संगणक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के अध्यक्ष शशिभूषण गुरु ,उपाध्यक्ष रविकांत सिंगला ,सचिव कुमार संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष नागेश्वर कुमार, अभिभावक प्रतिनिधि रथलाल महतो एवं संकुल प्रमुख सह विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. परिचय एवं विषय प्रवेश विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ पाठक ने किया. इस प्रतियोगिता में पेटरवार संकुल के विद्यालयों से 41 भैया बहनों ने भाग लिया. पुरस्कार सह समापन समारोह में प्रतियोगिता में चयनित भैया बहनों को प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार में क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक से सम्मानित किया गया. विभाग स्तरीय प्रश्नमंच का आयोजन दिनांक 27अगस्त 2023 को सरस्वती विद्या मंदिर देवनगर दुग्दा में होने वाला है. धन्यवाद ज्ञापन सह मंच संचालन विद्यालय के वरिष्टआचार्य सुरेश साव किया. इस अवसर पर चांपी विद्यालय के प्रधानाचार्य अयोध्या महतो साथ ही संकुल के विभिन्न विद्यालयों सेआचार्य गण आदि उपस्थित थे.
