पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के  चिनियागढ़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया.  स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शारदा देवी, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया मुनकी देवी, पंसस मनीषा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.  अतिथियों ने कहा कि गांवों में जाकर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना राज्य सरकार का यह एक बेहतर प्रयास है. इस तरह के मेला का आयोजन प्रत्येक माह पेटरवार के विभिन्न पंचायतों में होना चहिये ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मेला के माध्यम से मिल सके. यह राज्य सरकार का एक सराहनीय कदम है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिनिया गढ़ा स्थित विद्यालय परिसर में लगाये गए स्वास्थ्य मेला में 20 स्टॉल लगाए गए थे. जहां पर पतकी पंचायत के विभिन्न गांवों से आये रोगियों की जांच डॉ संजय कुमार, डॉ हेमलता तिग्गा, डॉ आकाश जैन, डॉ रीता, डॉ विनम्र विधाता, डॉ मृणमय महतो, डॉ सुनीता श्रीवास्तव, डॉ राहुल प्रियदर्शी ने किया. इस मेले के दौरान रोगियों की जाँच कर दवा उपलब्ध कराया गया. इस मेला में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज, बीपीओ तपेश्वर सिंह, उमेश कुमार ठाकुर, दीपिका कुमारी, सुनीता कुमारी, संजय महतो संचालन व नियंत्रण कर रहे थे. स्वास्थ्य मेला में स्वयं सेवी संस्था प्रदान की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया था जिसमें प्रदान की पिया घोष, रेणुका व नीतू बाला देवी की ओर से स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल पर जानकारी दी जा रही थी.