पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत सचिवालय में सोमवार को पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ की एक आवश्यक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ की अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू ने की. बैठक के दौरान गत 15 अगस्त को पिछरी उत्तरी मुखिया कल्पना देवी के साथ घटित घटना को लेकर एक जांच कमिटी का गठन किया गया. जो मामले की जांच करेंगी. इस कमिटी में चरगी मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, खेतको मुखिया अनवरी खातून, उलगड्डा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, मायापुर मुखिया नाम किशोर मांझी, अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी एवं चलकरी दक्षिणी मुखिया रजनी देवी को शामिल किया गया है. जांच के पश्चात जांच रिपोर्ट संघ के अध्यक्ष को सौपते हुए बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष मामले को रखा जाएगा. बैठक के दौरान प्रस्ताव लिया गया कि जिला स्तरीय संघ में मुखिया को शामिल किए जाने के कारण प्रखंड कमिटी में खाली हुए सचिव पद पर उलगड़ा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू व कोषाध्यक्ष अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी को बनाया गया. इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे.
